फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath discussed assembly session in an all-party meeting in Lucknow

UP News: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित, विधानसभा के बजट सत्र को लेकर हुई चर्चा

Mon, 17 Feb 2025 01:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 01:46 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath discussed assembly session in an all-party meeting in Lucknow
सर्वदलीय बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। नेता सदन ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया। बैठक विधान भवन समिति (कक्ष संख्या -8) में आयोजित हुई।

विज्ञापन


विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इससे पहले हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें। स्वस्थ चर्चा करके प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें। 
विज्ञापन


नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed