{"_id":"625548fbaa101d05b94d8415","slug":"cm-yogi-adityanath-congratulates-the-newly-elected-members-of-the-upper-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधान परिषद चुनाव: मुख्यमंत्री योगी ने निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई, बोले- जनता राष्ट्रवाद और विकास के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधान परिषद चुनाव: मुख्यमंत्री योगी ने निर्वाचित सदस्यों को दी बधाई, बोले- जनता राष्ट्रवाद और विकास के साथ
Tue, 12 Apr 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद चुनाव में 36 में से 33 सीटें जीतने पर भाजपा नेताओं को बधाई दी है और कहा कि जनता विकास और राष्ट्रवाद के साथ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि जनता राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2022
विज्ञापन
आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 12, 2022
विधान परिषद की 36 सीटों के चुनाव में भाजपा को 33 पर जीत हासिल हुई है जबकि तीन पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। सपा को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है।