फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath comments on Supreme Court decision on article 370.

Article 370: सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कही ये बात, पीएम मोदी का जताया आभार

Mon, 11 Dec 2023 03:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 03:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का अभिनंदन किया है और इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath comments on Supreme Court decision on article 370.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अभिनंदनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा धारा 370 और 35 A के संबंध में दिया गया निर्णय अभिनंदनीय है। यह 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला है।
विज्ञापन


'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने वाले ऐतिहासिक कार्य के लिए 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से उनका पुनः हार्दिक आभार!
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख क्षेत्र सुशासन, विकास और समृद्धि के नए मापदंड स्थापित करेंगे।

बता दें कि 11 दिसंबर के अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों वाली संविधान पीठ ने 5 अगस्त 2019 के केंद्र सरकार के फैसले को संवैधानिक रूप से वैध माना है, जिसमें जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed