{"_id":"63e3d17e1b84fb4d7e02d9c2","slug":"cm-yogi-adityanath-come-to-up-to-visit-ramlala-next-year-will-welcome-you-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ : अगले साल रामलला का दर्शन करने यूपी आईए, करेंगे स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ : अगले साल रामलला का दर्शन करने यूपी आईए, करेंगे स्वागत
Wed, 08 Feb 2023 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना कार्य विगत पांच वर्ष में हुआ है, उसका आधा भी काम कम्युनिस्ट 35 वर्ष में नहीं कर पाए। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से आह्वान किया कि अगले वर्ष तक रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर त्रिपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भी तीन विधासभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। फटीकराय, सूर्यमणि नगर और मजलिशपुर विधानसभा क्षेत्रों में हुई जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना कार्य विगत पांच वर्ष में हुआ है, उसका आधा भी काम कम्युनिस्ट 35 वर्ष में नहीं कर पाए। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से आह्वान किया कि अगले वर्ष तक रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। आप दर्शन करने अयोध्या आइए, पूरा उप्र आपके स्वागत को तैयार रहेगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत और सीपीएम-कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने की भी अपील की।
विज्ञापन
फटीकराय विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले कानून का राज हुआ। हिंसा समाप्त हुई, धर्मस्थल सुरक्षित हुए और महिला थाने बनाए गए। जबकि कांग्रेस या सीपीएम की सरकार में ऐसा नहीं होता था। सीपीएम ने जनजातीय व अनुसूचित जाति को जमीन के पट्टे नहीं देने दिए। उनके शासन में गुंडे आवास और राशन तक खा जाते थे, लेकिन अब त्रिपुरा में रेलवे लाइनें बिछ रही हैं व एयरपोर्ट बन रहे हैं। कांग्रेस राज में घुसपैठ व हिंसा होती थी। गाय व जानवरों को लोग उठा ले जाते थे। डबल इंजन सरकार की ताकत है कि आज पूर्वोत्तर राज्यों में विकास हो रहा है।
विज्ञापन
सूर्यमणिनगर विधानसभा क्षेत्र की सभा में सीएम योगी ने कहा कि त्रिपुरा विकास का नया मॉडल बन रहा है। जनता से सवाल किया कि सीपीएम के राज में संतों से कैसा व्यवहार होता था..? मैं भी संत परंपरा और नाथ संप्रदाय से जुड़ा हूं। देश के सबसे बड़े राज्य में जनता की सेवा के साथ अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण को बढ़ा रहे हैं। यह केवल भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। यहां आतंकवाद, हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। मजलिशपुर रैली में योगी कहा कि आपकी आस्था का सम्मान केवल भाजपा ही कर पाएगी।
विज्ञापन
सभाओं में रही बुलडोजर की गूंज
चुनावी सभाओं में जगह-जगह बुलडोजर भी खड़े किए गए थे। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बुलडोजर बाबा के नाम से तैयार किए गए विशेष गीत भी बज रहे थे, जिस पर युवा थिरकते रहे। चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री अगरतला के धालेश्वर स्थित महायोगी श्रीगोरक्षनाथ मंदिर भी गए। वहां पर योगी ने महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन कर सुखी, स्वस्थ जीवन की कामना की। सीएम ने यहां जलाभिषेक भी किया।