{"_id":"64572c0202d8adbfe10051b5","slug":"cm-yogi-adityanath-campaigns-in-karnatak-for-assembly-election-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार कर्नाटक में सीएम योगी: बोले - बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार कर्नाटक में सीएम योगी: बोले - बजरंग दल को बैन करने का मतलब हिंदू आस्था से खिलवाड़
Sun, 07 May 2023 10:11 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 May 2023 10:11 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली व रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व जेडीएस को निशाने पर लिया। उन्होंने बजरंग दल की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शनिवार को प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं पर रैली संबोधित किया तो कहीं रोड शो करके भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़ा और उडुप्पी में आयोजित रैलियों में मुख्यमंत्री ने कर्नाटकवासियों से आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार लाकर राष्ट्रवाद की ज्वाला को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने बजरंग दल की सराहना की, साथ ही यह भी कहा कि राष्ट्रवादी समाज पीएफआई समर्थकों को धूल चटाएगा। सीएम के निशाने पर कांग्रेस व जेडीएस भी रहे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में तीसरी बार कर्नाटक पहुंचे सीएम ने श्रृंगेरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीएन जीवाराज के लिए हुई सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक भगवान राम के अनन्य भक्त प्रभु हनुमान की पावन भूमि है। यूपी व कर्नाटक अनन्य भाव से एक-दूसरे के साथ जुड़े हैं। कहा कि जिन्हें एक भारत-श्रेष्ठ भारत अच्छा नहीं लगता, वे कर्नाटक में पीएफआई जैसे संगठनों को साथ लेकर समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सामाजिक सेवा के लिए बजरंग दल को बैन करने की बात करते हैं। बजरंग दल को बैन करने का मतलब कांग्रेस द्वारा हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ होना है। हिंदू समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पारा चढ़ते ही यूपी में बढ़ी बिजली की मांग, उत्पादन इकाइयां अलर्ट, ग्रामीण इलाकों में कटौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, एक ही मतदाता सूची से हर चुनाव कराने की मांग की
सीएम ने कहा कि समग्र राष्ट्रवादी समाज पीएफआई के समर्थकों को धूल चटाने का कार्य करेगा। कांग्रेस व जेडीएस सरकारों ने कर्नाटक के लिए केवल पीएफआई को प्रोत्साहित किया। यह पार्टियां दंगे कराती थीं। इसके बाद उन्होंने महालिगेंश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया और पुत्तुर विधानसभा की प्रत्याशी आशा थिमप्पा के पक्ष में मंदिर से किले मैदान तक रोड शो किया। इस दौरान योगी-योगी व बुलडोजर बाबा के खूब नारे लगे।
अयोध्या में राम मंदिर देखने का दिया आमंत्रण
करकला में उम्मीदवार वी. सुनील कुमार के पक्ष में अनंताश्याना सर्किल से गांधी मैदान तक रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में आह्वान किया कि कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार को पुनः लाना है। सीएम ने कर्नाटकवासियों को 2024 में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया। बंटवाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राजेश नाईक के लिए सीएम योगी ने रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग योगी आदित्यनाथ को देखने जुटे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने भटकल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार सुनील बी. नाईक को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की।