फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath called Akhilesh Yadav and wish him a very happy birthday.

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी

Thu, 01 Jul 2021 10:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Jul 2021 10:13 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर व ट्वीट कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath called Akhilesh Yadav and wish him a very happy birthday.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर बधाई दी।

विज्ञापन


योगी ने उन्हें ट्वीट कर भी बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने कल से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-पाठ की और केक काटा। अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।


गौरतलब है कि प्रदेश में यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा इसी जुलाई महीने से ही पूरी तरह चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। सपा ने तैयारियां कर ली हैं। पंचायत चुनाव में आए परिणाम से समाजवादी पार्टी उत्साहित है और विधानसभा चुनाव में 351 सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि इस बार के चुनाव में भाजपा 2017 से भी बेहतर प्रदर्शन कर दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।

यह चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम है क्योंकि यूपी चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, सपा के लिए ये चुनाव अस्तित्व का सवाल है। चुनाव में तेज जुबानी जंग होना तय है। ऐसे में दो नेताओं के बीच इस तरह बधाइयों का आदान-प्रदान अच्छी बात है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने भी पांच जून को मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed