फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath ask for report of Unnao case.

मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव केस का लिया संज्ञान, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट, पीड़िता को निशुल्क मिलेगा इलाज

Thu, 18 Feb 2021 06:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Feb 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath ask for report of Unnao case.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला उन्नाव की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पीड़िता के निशुल्क इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी के उन्नाव जिले में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। दो लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी लड़की कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। विपक्ष इस मामले में लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग कर रहा है।


बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं।

शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि
उन्नाव मामले में दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम हो चुका है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर्स ने शरीर से मिले जहरीले पदार्थ के सैंपल को लैब में जांच के लिये भेज दिया है।

मानवाधिकार आयोग ने एसपी उन्नाव से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

राज्य मानवाधिकार आयोग ने उन्नाव के असोहा में बुआ-भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए एसपी उन्नाव से दो सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है। आयोग के सदस्य जस्टिस केपी सिंह के अनुसार, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या करने की आशंका जताई है। यह मानवाधिकारों का हनन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed