फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath and Deputy CMs take the membership of BJP.

UP: मुख्यमंत्री योगी संग दोनों डिप्टी सीएम आज ग्रहण करेंगे भाजपा की सदस्यता, अभियान का हुआ शुभारंभ

Tue, 03 Sep 2024 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 03 Sep 2024 12:21 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 4 व 5 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर प्रेसवार्ता करेंगे और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and Deputy CMs take the membership of BJP.
सदस्यता गृहण करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का सदस्य बनाए जाने साथ ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार सवेरे विश्वेश्वरैया सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग होगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को लखनऊ स्थित आवास पर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी विजय कुमार अवस्थी और विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 4 व 5 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर प्रेसवार्ता करेंगे और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिला स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घर, व्यक्ति, वर्ग तक पहुंचना है : सीएम
दिल्ली में सदस्यता अभियान की शुरुआत होने पर सीएम योगी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज से प्रारंभ हो रहा भाजपा का सदस्यता अभियान व्यक्ति को नेशन फर्स्ट की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है। पीएम मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। ध्यान रहे कि कोई घर, व्यक्ति, वर्ग छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed