Raju Srivastava : राज्यपाल आनंदीबेन, मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने जताया शोक
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत यूपी के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lucknow, UP | It's regretful that Raju Srivastava is no more with us. He came from a poor family with his talent & hard work; created his presence in the world. Very few talented comedians like him. I remember how he wanted to contest from Kanpur when he joined SP: Akhilesh Yadav https://t.co/Wph8ocLVNm pic.twitter.com/wUYZOh69YB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 21, 2022विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजू श्रीवास्तव ने हास्य कला की विधा को अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। उप्र फि ल्म विकास परिषद के माध्यम से प्रदेश की परंपरागत कला के उत्थान में उनका सराहनीय योगदान रहा। अपनी अभिनव कला दक्षता के द्वारा जीवन पर्यन्त समाज के हर तबके का मनोरंजन करने वाले राजू श्रीवास्तव का निधन उनके अनगिनत प्रशंसकों को दुखी करने वाला है।
श्री राजू श्रीवास्तव जी को ईश्वर सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना करता हूं... pic.twitter.com/MR8YTpoyMW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 21, 2022
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आज विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार, मेरे अभिन्न मित्र राजू श्रीवास्तव के निधन से स्तब्ध व दुःखी हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
आज विश्व प्रसिद्ध हास्य कलाकार,मेरे अभिन्न मित्र श्री #राजू_श्रीवास्तव जी के निधन से स्तब्ध व दुःखी हूँ। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। pic.twitter.com/8X2GlOuqGz
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) September 21, 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव एक गरीब परिवार से आए और अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। राजू सपा में भी शामिल हुए थे और कानपुर से उम्मीदवार भी बनाए गए थे।
इसके अलावा विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री आशीष पटेल, गुलाब देवी, कपिलदेव अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना, सूचना निदेशक शिशिर ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।