फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addresses a meet in Lalganj Raebareli.

यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- इत्र वाले मित्रों के पास जाने वाले पैसे से भाजपा राशन और बिजली दे रही है

Mon, 21 Feb 2022 07:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Feb 2022 07:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। हमने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का वादा किया वो करके दिखाया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addresses a meet in Lalganj Raebareli.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को विपक्षी दलों पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि इत्र वाले मित्रों के पास जाने वाले पैसों से हम गरीबों को राशन और बिजली दे रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में ईद, बकरीद पर ही बिजली रहती थी। होली-दिवाली पर बिजली नहीं रहती थी। एक आतंकी के अब्बा जान समाजवादी पार्टी के प्रचारक बना दिए गए हैं, जो आजमगढ़ में प्रचार कर रहे हैं। सपा मुखिया मौन हैं। उन्होंने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सबको बुलेट ट्रेन चाहिए या फिर पंचर साइकिल। उन्होंने कांग्रेस को रावण की सेना बताया। वह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सरेनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


लालगंज कस्बे के बैसवारा इंटर कॉलेज में सीएम ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया था, वह पूरा किया। तंज कसते हुए कहा कि क्या दिल्ली वाले भाई-बहन और सैफई वाले चाचा-भतीजा और बहनजी मंदिर बनवा सकते थे। पैसा पहले इत्र वाले मित्र के घर जाता था, लेकिन अब वह उन्हीं पैसों से लोगों को राशन मिल रहा है।  विकास के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मार्च के बाद दो करोड़ नौजवानों को स्मार्टफोन और टेबलेट देने जा रहे हैं। कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बड़े पैमाने पर दंगे होते थे। सपा सरकार के समय 700 से अधिक दंगे हुए। बसपा शासनकाल में 364 दंगे हुए। महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहते थे। 2017 के बाद प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। कोई दंगाई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा, क्योंकि उन्हें पता है कि दंगा करेंगे तो उनकी आने वाली कई पीढ़ियां दंगे की प्रतिपूर्ति करते-करते थक जाएंगी और चौराहे पर पोस्टर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, महिलाएं बाजार नहीं जाती थीं। लेकिन भाजपा सरकार आने पर सुरक्षा मिली है। कहा कि सपा सरकार में आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का काम किया गया। गुजरात की कोर्ट ने 30 आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि 11 को आजीवन कारावास हो रहा है। इनमें आठ आतंकवादियों का संबंध उत्तर प्रदेश से है। एक आतंकी के अब्बा जान समाजवादी पार्टी के प्रचारक हैं, जो आजमगढ़ में प्रचार कर रहे हैं। सपा से पूछना चाहिए कि उनके लिए हमारे लिए देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। राष्ट्र की कीमत पर राजनीति नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचंदपुर विधानसभा के सतांव ब्लॉक क्षेत्र के गन्ना कांटा मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जाति-धर्म के आधार पर बिजली दी जाती थी। ईद और मोहर्रम में बिजली रहती थी। होली-दीपावली में नहीं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी को बिना भेदभाव के बिजली मिलती है। उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस से चुने गए विधायक राकेश बड़े रामभक्त हैं। जब इनसे मुलाकात हुई तो मैंने कहा कि जगत कल्याण के लिए रावणों की सेना छोड़कर राम जी की सेना में आइये। ये आये और इस बार भारतीय जनता पार्टी से हरचंदपुर विधानसभा के प्रत्याशी हैं। इसके बाद योगी सपा, बसपा और कांग्रेस पर बरसे और कहा कि यह सभी पार्टियां चुनाव के समय लोगों को जाति और मजहब के नाम पर गुमराह करके सत्ता में आना चाहती है। अब आप सबको तय करना है कि आपको बुलेट ट्रेन चाहिए या फिर पंचर साइकिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed