पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले-टीएमसी की गुंडागर्दी अब सिर्फ 45 दिन और बची है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल की धरती पर टीएमसी की गुंदागर्दी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर बंगाल परिवर्तन की धरती रही है, यह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद समेटे हुए देश को दिशा देने वाली धरती है लेकिन यहां पर अब गुंदागर्दी का राज है। मुझे यहां टीएमसी की गुंदागर्दी देख कर क्षोभ होता है। इसी गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए भाजपा यहां आई है। कानून की धज्जियां उड़ाने का राज अब बहुत दिन तक नहीं चलेगा। टीएमसी सरकार के बस 45 दिन और रह गए हैं। मुख्यमंत्री बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बंगाल की धरती ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, स्वामी रामकृष्ण और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसी हस्तियां दी हैं। भारतीय जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी इसी धरती के लाल हैं। ये वही धरती है जिसने राष्ट्रगान और वन्देमातरम दिया है। आज बंगाल की उसी धरती पर गुंडों का राज है। मैं यहां की जनता की पीड़ा समझता हूं। बंगाल में फैली अराजकता को भाजपा सरकार ही दूर कर सकती है।
जय श्रीराम के नारे से चिढ़ती हैं दीदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे बहुत ही आश्चर्य होता है कि ममता दीदी को जय श्रीराम के नारे से चिढ़ है जबकि मेरा स्वागत जय श्रीराम के नारों से हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी के गुंडों के हाथों कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है। मंच पर मौजूद मोनिका कुमार को टीएमएसी के गुंडों ने कम उम्र में विधवा बना दिया। कमिली टुडू और हरिराम महतो भी इस पीड़ा के शिकार हैं। इनके परिजनों की हत्या भी टीएमसी के गुंडों ने की।
मंदिरों में ऐसे बैठते हैं जैसे नमाज पढ़ रहे हैं राहुल गांधी
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद परिवर्तन तो हुआ है। 2014 से पहले देश में एक नस्ल पैदा हुई थी। मंदिर में जाने से भी इनके सेक्युलरिज्म को चोट पहुंचती थी लेकिन केन्द्र में भाजपा सरकार आने के बाद बदलाव हुआ, ममता दीदी अब मंदिर में चंडीपाठ करा रही है। यह बदलाव की लहर तो है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव के समय में भगवान याद आते हैं। राहुल मंदिर में जाकर ऐसे बैठते हैं, जैसे नमाज पढ़ रहे हो। यह वैचारिक विजय हमने हासिल की है।
कट मनी व तोड़ाबाजी टीएमएसी व कांग्रेस खेल
मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल के बाकुंडा में भी जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व टीएमएसी का काम कट मनी और तोड़ाबाज़ी करना है। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार सबका विकास कर रही है। यूपी में 4 सालों में 2 करोड़ 42 लाख किसानों को प्रधनमंत्री किसान सम्मान निधि मिली है। इस योजना का लाभ जब यूपी के किसानों को मिल सकता है तो फिर बंगाल के किसानों को क्यों नहीं मिल सकता है।
बंगाल में टीएमसी की सरकार में गरीबों को कल्याण पैकेज नहीं मिलते हैं क्योंकि टीएमसी के गुंडे उन पर कब्जा कर लेते हैं। टीएमसी के गुंडे यहां के गरीबों के पास केंद्र के पैसों को नहीं पहुचने देते। सीएम ने कहा कि बंगाल में बीजेपी इसलिए जरूरी है कि क्योंकि जहां भी हमारी सरकारें हैं, वहां डबल इंजन की रफ्तार से विकास होता है। सीएम ने कहा कि यूपी में 4 वर्ष के अंदर 30 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। ये काम बंगाल भी हो सकता है।