फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed an assembly in Gonda.

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, बोले- हमने रामलला हम आएंगे... नारे को पूरा किया

Wed, 27 Oct 2021 04:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Oct 2021 04:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने रामलला हम आएंगे... नारे को पूरा करके दिखाया है। अगर प्रदेश सपा-बसपा की सरकार होती तो ये न हो पाता।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed an assembly in Gonda.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में जिले को 281 करोड़ के मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विकास के कार्यों को गिनाते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के वायदे को पूरा करने पर जनता की हामी भरवाई। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि राम लला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे..। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास कर पूरा किया। जनता से सवाल किया कि कांग्रेस या सपा होती तो क्या मंदिर बन पाता?

विज्ञापन


उन्होंने सीधे कहा कि हमने जो भी साल 2016 व साल 2019 में वायदे किये वो पूरा करके दिखाया। दंगा करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कही और कहा कि अब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले 2014 व 2015 में दंगे हुए। चुनौती के साथ ही चेतावनी दी कि अब दंगा हुआ तो दंगाइयों की सात पीढियां बीत जाएंगी पर भरपाई नहीं कर पाएंगी। ऐसा इंतजाम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडल में अब तीन-तीन मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। 2022-23 से गोंडा के मेडिकल कॉलेज में पढाई भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने दूसरे दलों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि किस तरह पुरानी सरकारों में गरीबों का राशन ब्लैक होता, योजनाएं सत्ता पक्ष के इशारे पर चलती थीं। बिजली नहीं मिलती थी। अब गरीबों को उनका हक मिल रहा है। किसानों की खुशहाली के लिए काम किया गया और गन्ना मूल्य का एक लाख 35 हजार करोड़ का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही सभी चीनी मिलों से कहा गया है कि नए पेराई सत्र से पहले ही किसानों का भुगतान कर दें अन्यथा सरकार कार्रवाई करने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं और कार्यक्रम हो रहे हैं।

प्रदेश के साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई तथा डेढ़ करोड़ युवाओं रोजगार योजनाओं से जोड़ा गया है। तीन करोड़ श्रमिकों को पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री बोले- गोंडा हमारी प्राथमिकता में

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोंडा उनकी प्राथमिकता में है। वह कोरोना संकट के दौरान यहां डेडीकेटेड कोविड हास्पिटल का उद्घाटन करने खुद आए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण में कर लिया गया है। दिवाली पूरे उत्साह से मनाइए पर सावधानी भी बरतें।

उन्होंने इस मौके पर 929 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और 193 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।

कार्यक्रम में मंत्री सुरेश खन्ना, सिद्धार्थनाथ सिंह, रमापति शास्त्री, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रेम नरायन पांडे, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, बावन सिंह, जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed