फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed a rally in Naimisharanya in Sitapur.

Sitapur: सीएम योगी बोले- राम पर आस्था रखने वाले विकास कर सकते हैं, आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वाले नहीं

Tue, 07 May 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 04:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार विकास कर रही है। भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले विकास नहीं कर सकते।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed a rally in Naimisharanya in Sitapur.
सीतापुर के नैमिषारण्य में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर के नैमिषराण्य में अपने भाषण की शुरुआत रामचरितमानस की पंक्तियों के साथ की है। उन्होंने कहा कि तीर्थवर नैमिष विख्याता.... मैं नैमिष की इस पवित्र धरा को प्रणाम करता हूं। वह मंगलवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मुझे एक बार फिर भारत के वैदिक ज्ञान की परंपरा को प्रदान करने वाली पावन धरा... मां ललिता की इस दैवीय शक्ति वाली धरा में आने का सौभाग्य मिला। यह नैमिष का ही महत्व है कि आज दुनिया जनपद सीतापुर और उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है।

विज्ञापन


जब भी कोई राम के अस्तित्व को नकारने का काम करता है तो नैमिषारण्य की धरती प्रमाण के साथ खड़ी होती है। भगवान राम के अस्तित्व, कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना एक फैशन सा बन गया है। इसके बारे में यही कहूंगा विनाशकाले विपरीत बुद्धि। जब किसी की बुद्धि भ्रष्ट होती है तो वह आपके सनातन धर्म को अपशब्द कहता है। यहां प्रभु श्रीराम की सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे। बीते 10 साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जैसे एक नई अयोध्या तैयार हो गई है, ऐसे ही एक नया नैमिषारण्य बनकर तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - टिकट के दांवपेच... चढ़ा सियासी पारा, इस सीट पर सपा के प्रत्याशी को बदलने की चर्चाओं ने सियासी माहौल उलझाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस साल पूरा नहीं हो पाएगा परकोटे का काम, सीता रसोई में बनेगा रामलला का भोग


मां ललिता के धाम के पुनरुद्धार के लिए सरकार कार्य कर रही है
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस दिन नया नैमिषारण्य पूरी तरह उभर कर आएगा, रोजगार भी सृजित होगा। यह काम वही कर सकता है जो राम पर आस्था रखता हो। जो राम भक्त है। यह काम भाजपा ही कर सकती है। यह वो नहीं कर सकते जो आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेते हैं। 


आज तीसरे चरण में फिर से मतदान हो रहा है। यह 400 पार करने का लक्ष्य नजदीक आ गया है। अबकी बार मोदी सरकार फिर आएगी। 400 का लक्ष्य भी पूरा होगा। आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जिसने बदलते भारत को देखा है। आज की पीढ़ी कह सकती है कि हमने वो काल देखा है जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजमान हुए। आतंकवाद को नेस्तनाबूत करके हमेशा के लिए राम नाम सत्य कर दिया। हमने वो भारत देखा है जब हाईवे, एक्सप्रेस वे, ट्रिपल आईटी से लेकर हर घर जल की योजना लागू हो रही है। 80 करोड़ लोग राशन की सुविधा का फ्री में लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

अब तक 12 करोड़ लोगों को शौचालय दिए जा चुके हैं। 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है। सीतापुर जिले को सर्वाधिक गैस सिलेंडर व शौचालय दिए गए। जिनके घर मे सिलेंडर नहीं हैं। चुनाव के बाद उन्हें मिलेगा। जिसको घर नहीं मिल पाया है चुनाव बाद घर मिलेगा।

कांग्रेस-सपा की सरकारों में अयोध्या-काशी में हमला होता था
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब आपका वोट कांग्रेस या सपा को जाता था तो अयोध्या में और काशी में हमला होता था। आज मंगलवार का दिन है सपा ने संकटमोचक मंदिर में हमला करवाया था। जब अखिलेश यादव आए तो उन्होंने आतंकवादियों के मुकदमो को वापस लेने का कुत्सित प्रयास किया था। अभी एक माफिया की मौत हुई तो फातिहा पढ़ने के लिए सपा के लोग उसके घर गए थे। कल्याण सिंह की मौत पर एक भी संवेदना का शब्द नहीं बोला था। चुनाव के महापर्व में ऐसे वोट करिए कि ये सब गायब हो जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा। कांग्रेस-सपा के गठबंधन प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर दीजिए। घर-घर में मोदी जी का संदेश पहुंचाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed