फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed a meeting in Ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर: योगी बोले- जनता का राशन खा जाने वालों का हिसाब करता है हमारा बुलडोजर

Sat, 26 Feb 2022 12:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Feb 2022 12:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा बुलडोजर जनता का राशन खाने वालों का हिसाब करता है तो अन्याय करने वालों को दुरुस्त भी रखता है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed a meeting in Ambedkarnagar.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडरकनगर के कटेहरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग जनता का राशन खा जाते थे। हमारा बुलडोजर उनका हिसाब करता है। बुलडोजर विकास तो करता ही है साथ ही अन्याय करने वालों को दुरुस्त भी करता है।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी दंगों के कारण बदनाम होता था। अब विकास की बात होती है। हमने कोरोना में दो बार सबको राशन दिया। 2017 के पहले यह राशन सपा के गुर्गे खा जाते थे। उससे पहले हाथी खा जाता था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों का अपमान किया है। इस बार फिर सत्ता में आए तो जनता को पहले से ज्यादा लाभ देंगे। बसपा छोड़कर सपा में आए लालजी वर्मा पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिनका वजन हाथी नहीं संभाल पाया तो साइकिल वैसे भी पंचर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed