फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath addressed a meet in Sultanpur for UP Nikay Chunav 2023.

Sultanpur: सुल्तानपुर की जनसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी, आपका वोट माफिया को जमीन दिखा सकता है

Thu, 04 May 2023 04:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 May 2023 04:06 PM IST
सार

सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। आपके एक वोट से प्रदेश माफिया मुक्त हो सकता है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed a meet in Sultanpur for UP Nikay Chunav 2023.
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपका वोट हर माफिया को जमीन दिखा सकता है। कहा कि नगर निकाय के प्रथम चरण का मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदाता अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं दूसरे चरण में 11 मई को 29 जिलों में चुनाव होगा जिसके लिए सभी को मतदान करना है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की दोपहर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय के विवेक नगर स्थित सर्कस ग्राउंड में पहुंच गए, जहां उन्होंने कुछ ही देर में अपना भाषण शुरू कर दिया। सीएम ने कहा कि सुल्तानपुर वही जिला है जहां त्रेतायुग में हनुमान जी ने कालिनेम का वध किया था, भगवान राम के पुत्र कुश ने सुल्तानपुर के नव निर्माण में योगदान दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: दस निगमों में मतदाताओं की कसौटी पर दलों की साख, भाजपा दोहराएगी इतिहास या सपा की बढ़ेगी ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कमर टूटने पर मेनका गांधी ने रेलवे से मांगे एक करोड़ रुपये या पक्की सड़क, फिसल कर गिरीं सांसद


प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जिले में किसी भी विमान के उतरने व लैंड करने का कार्य आसानी से हो सकता है। सुल्तानपुर में औद्योगिक गलियारा बनेगा, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। चीनी मिल उद्धार की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। अयोध्या व प्रयागराज को जोड़ने वाला मार्ग भी फोरलेन बन रहा है। सुल्तानपुर से कुछ ही दूरी पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। भारत के विकास की हर प्रक्रिया में सुल्तानपुर जुड़ चुका है। डबल इंजन की सरकार डबल गति से कार्य कर रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 54 लाख लोगों को शौचालय व घर दिया गया है।

एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब होली व दीपावली जैसे त्योहारों पर एलपीजी उपभोक्ताओं को एक फ्री सिलेंडर भी दिया जाएगा। 15 करोड़ लोग कोरोना काल से अब तक फ्री राशन का लाभ उठा रहे हैं। कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में अराजकता की स्थिति थी, लोगों से रंगदारी मांगी जा रही थी। वही 2017 से पहले युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़ा दिए गए थे। अब दो करोड़ युवाओं को सरकार टेबलेट देने का कार्य कर रही है, जिसमें 20 लाख युवाओं को टेबलेट मिल चुका है।

लोगों से अपील करते हुए कहा कि डबल के साथ ट्रिपल इंजन सरकार भी बन सके, इसके लिए हर नगर निकाय में अच्छा बोर्ड बनना चाहिए। बहुमत के बोर्ड में विकास के पैसों की बंदरबांट नहीं होगी। इस मौके पर सांसद मेनका गांधी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर आरके वर्मा, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विजय रघुवंशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed