{"_id":"6871f25d31669aa7c0035a01","slug":"cm-welcomed-sandesh-yatra-being-taken-out-on-occasion-of-shri-guru-tegh-bahadur-sahib-martyrdom-day-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण की छांगुर कहानी: 'राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ...', सीएम बोले- ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण की छांगुर कहानी: 'राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ...', सीएम बोले- ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें
Sat, 12 Jul 2025 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:58 AM IST
सार
श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर निकाली जा रही संदेश यात्रा का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। यह यात्रा लखनऊ से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त होगी। इस मौके पर सीएम ने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर पर कहा कि राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश हुआ है। आप लोग ऐसे दुश्मनों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : ANI
विस्तार
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक संदेश यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सुबह गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली यात्रा मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
सीएम ने यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर शबद कीर्तन एवं कथा विचार के बाद गुरु लंगर वितरित किया गया। यात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर कानपुर, इटावा, आगरा होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक, शीशगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः- UP : प्रदेश में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, मतदाता सर्वेक्षण 14 अगस्त से; इस तरह से जोड़े जाएंगे नए वोटर
विज्ञापन
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण पर कहा कि हमने बलरामपुर मामले में जांच शुरू की है। जांच में सामने आया कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा ने धर्मांतरण के लिए दरें तय कर रखी थीं। उसे विदेशी फंडिंग मिल रही थी। उसके 40 बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया है।
#WATCH | Lucknow: UP CM Yogi Adityanath says, "We have proceeded with a huge investigation in Balrampur. You must have seen he (Jalaluddin alias Chhingur Baba) had fixed rates (for conversion)... He was receiving foreign funding. Transactions of more than Rs 100 crores were found… pic.twitter.com/LtepEopBU5
— ANI (@ANI) July 12, 2025
सीएम ने आगे कहा कि देश का स्वरूप बदलने की कोशिश हुई। भय और लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। हम राष्ट्रविरोधी साजिशों का पर्दाफाश कर रहे हैं। ऐसे दुश्मनों को नाकाम करना है। आप लोग भी ऐसे लोगों से सजग रहिए।