{"_id":"9838f1f562c98c3b808f678cfc04077c","slug":"cm-pays-homage-to-ias-officer-chandrabhanu","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घांजलि देने गये मुख्यमंत्री लिफ्ट में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घांजलि देने गये मुख्यमंत्री लिफ्ट में फंसे
नरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभानु को श्रद्घांजलि देने पहुंचे मुख्यमत्री अखिलेश यादव लिफ्ट में फंस गये, दरवाजा थोड़ा खुलने पर वह कूद कर निकले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभानु का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को निधन हो गया था। मुख्यंत्री अपने दल के साथ गोमती नगर स्थित सीएसआई टॉवर में आईएएस अफसर चंद्रभानु को श्रद्घांजलि देने गये थे।
विज्ञापन
वह छठे तल पर लिफ्ट में फंस गये काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया, जिससे उन्हें कूद कर बाहर निकलना पड़ा।
इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेंद्र चौधरी और उनके सुरक्षाकर्मी व प्रमुख सचिव राकेश गर्ग भी मौजूद थे।
चंद्रभानु को श्रद्घांजलि देने वालों में मुख्य निर्वाचन आधिकारी उमेश सिंहा, प्रमुख सचिव गृह डाक्टर अनिल गुप्ता, उनके बैचमेट आईएएस आधिकारी अजित चौधरी, डीएम लखनऊ राजशेखर थे।
विज्ञापन
इसके अलावा पूर्व डीएम अनुराग यादव, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बलबिंदर कुमार, वीसी एलडीए एमपी अग्रवाल यहां मौजूद थे।
इस मौके पर राजीव अग्रवाल, एसीईओ आलोक तिवारी, प्रमुख सचिव एसपी गोयल, अमृत अभिजात, अनिल संत, जसदीपक वर्मा, एसएसपी प्रवीण कुमार सहित आईएएस, पीसीएस अफसर बड़ी संख्या में थे।
साढ़े पांच बजे उनकी शव यात्रा उनके आवास से बैकुण्ठ धाम के लिए रवाना हुई।