फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm order commercial tax department cadre restructure case report

सीएम ने तलब की वाणिज्य कर विभाग के काडर पुनर्गठन मामले की रिपोर्ट

Wed, 20 Feb 2019 12:17 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 20 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
cm order commercial tax department cadre restructure case report
सीएम योगी - फोटो : डेमो
सरकार के पास भारी-भरकम स्टाफ वाला कार्मिक विभाग होने के बाद भी वाणिज्य कर विभाग के काडर पुनर्गठन के लिए आईआईएम को 69 लाख का भुगतान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वाणिज्य कर विभाग के इस फैसले के खिलाफ अधिकारी व कर्मचारी संगठनों की शिकायतों के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर से इस मामले पर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।  
विज्ञापन


अब तक सरकारी विभागों के काडर पुनर्गठन का काम कार्मिक विभाग ही करता था, लेकिन जीएसटी लागू होने और मनोरंजन कर विभाग के वाणिज्य कर विभाग में विलय के बाद काडर पुनर्गठन का काम आईआईएम को दे दिया गया। इसके लिए वाणिज्य कर विभाग ने आईआईएम को 69 लाख रुपये दे भी दिए। भुगतान के करीब छह माह बाद भी आईआईएम ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। उधर अधिकारी व कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई कि जीएसटी जटिल कानून है और आईआईएम के प्रोफेसरों को इसके बारे में जानकारी तक नहीं है। फिर भी उन्हें काडर पुनर्गठन का काम आईआईएम को दिया जाना समझ से परे है। 
विज्ञापन


उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश यादव और राजकीय वाहन चालक संघ के महामंत्री प्रेम प्रकाश ने पिछले दिनों सीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जानकारी दी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम ने पूछा है कि छह माह में आईआईएम ने क्या काम किया है और कार्मिक विभाग से काडर पुनर्गठन क्यों नहीं कराया गया? उधर, उप्र वाणिज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष राज्यवर्धन सिंह तथा महामंत्री अवनीश मिश्रा ने वाणिज्य कर आयुक्त अमृता सोनी को सौंपे ज्ञापन में कहा है  है कि आईआईएम के जिस प्रोफेसर को काडर पुनर्गठन का काम सौंपा था, उनका इंदौर तबादला हो चुका है। इसके बाद एसोसिएट प्रोफेसर को काडर पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों संघो ने काडर पुनर्गठन का काम कार्मिक विभाग से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed