फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm inaugurates mother and children health year

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चिंतित दिखे डिंपल-अखिलेश

Tue, 28 Apr 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Apr 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
cm inaugurates mother and children health year

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को जागरूक करके ही मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश में अनपढ़ ज्यादा हैं साथ ही अंधविश्वास की कहानियां भी खूब हैं। ऐसे में लोगों को सही जानकारी देकर समझदान बनाना होगा।

जागरूकता के बगैर आप चाहे जितनी भी प्रचार सामग्रियां छपवा लें कोई फायदा नहीं होगा। मुख्यमंत्री यह बातें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘मातृ एवं बाल स्वास्थ्य वर्ष-2015-16’ के शुभारंभ के मौके पर कहीं।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा कि सूबे के हेल्थ इंडीकेटरों में काफी सुधार आया है।

भूकंप पर भी बोले अखिलेश

cm inaugurates mother and children health year

सरकार जहां इस वर्ष को किसान वर्ष के रूप में मना रही है वहीं मातृ एवं बाल स्वास्थ्य वर्ष के रूप में भी इसे मनाने का निर्णय लिया है। मेहनत से काम करने पर दोनों ही क्षेत्र में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पिछले दिनों भूकंप आया। लेकिन क्या भूंकप आने से इतनी जानें चली गईं। जान तो घरों व भवनों के गिरने से हुई है। हमें आपदा से निपने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।

अखिलेश ने कहा कि लोहे की कढ़ाई में सब्जी बनाने से आइरन की पर्याप्त मात्रा खाने में आती है। लेकिन बहुत से परिवार उस सब्जी को इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उसका रंग काला हो जाता है। यह जागरूकता की ही कमी है।

कुछ ऐसे भी खाने हैं जो तांबे के बर्तन में काफी अच्छे बनते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री की पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव ने एएनएम व आशा की तारीफ करते हुए कहा कि ये लोग बहुत ही कठिन परिस्थतियों में काम करती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम कर रही है। संसाधनों में वृद्धि की जा रही है। 108 के बेड़े में 500 नई एंबुलेंस और जोड़ी जा रही हैं। यह सरकार अपने पैसों से खरीद रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed