{"_id":"5e49f8fe5e97483bf46fd3a032a1f92a","slug":"cm-ice-on-azam-s-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के गुस्से को सीएम ने किया ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के गुस्से को सीएम ने किया ठंडा
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद हज हाउस के नए प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
इसी हज हाउस के ऊपर खर्च पर आपत्ति लगने के बाद आजम खां आग बबूला हो गए थे। शुक्रवार को अखिलेश यादव की कैबिनेट ने शुक्रवार को इसे हरी झंडी दिखा दी।
यह हज हाउस 35 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इसमें 1886 हाजियों के रहने व उन्हें यहां से हज पर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
गाजियाबाद हज हाउस का मामला पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में रहा है। हज हाउस पर वित्त विभाग ने आपत्ति लगा दी थी।
इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. आजम खां ने मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को कड़ी चिट्ठी लिख दी थी। पिछले दिनों व्यय वित्त समिति की बैठक में नए हज हाउस को मंजूरी दे दी गई थी।
हालांकि हज समिति के 41.94 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को प्रायोजना, रचना एवं मूल्यांकन प्रभाग (पीएफएडी) ने कम करके 35 करोड़ कर दिया है।