{"_id":"67d9dc9f2c3e3a6e48008d6c","slug":"cm-grid-road-works-suspended-for-a-week-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1120500-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएम ग्रिड की सड़कों का काम एक सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएम ग्रिड की सड़कों का काम एक सप्ताह से बंद
विज्ञापन
लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना में बनने वाली शहर की सात सड़कों का काम होली के चलते एक सप्ताह से ठप है। मंगलवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो कई सड़कों पर काम बंद मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें एक सप्ताह बाद पूरी प्रगति रिपोर्ट लाने के लिए कहा गया है।
सीएम ग्रिड योजना में 186 करोड़ रुपये की लागत से पहले फेज में सात सड़कों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इनसे बिजली के केबल और ऑप्टिकल फाइबर को डक्ट में शिफ्ट किया जा रहा है। डिवाइडर नए सिरे से बनाए जा रहे हैं। पानी और सीवर की लाइनों को बीच रोड से हटाकर किनारे शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में कई विभागों को मिलकर काम करना है। बैठक में काम तेज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि होली पर मजदूर घर चले गए हैं और अभी लौटे नहीं हैं। इस कारण काम रुका है।