फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM gave instructions to the officers, no laxity can be tolerated in the trillion dollar economy

Lucknow News : सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश, दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था में जरा सी भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Fri, 23 Jun 2023 05:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jun 2023 05:07 PM IST
सार

सितंबर में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर ट्रेड शो का आयोजन बड़े स्तर पर होना चाहिए। इसमें कारोबारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
CM gave instructions to the officers, no laxity can be tolerated in the trillion dollar economy
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश को दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ''यूपी फार यूपी, यूपी फार इंडिया, यूपी फार ग्लोबल'' की परिकल्पना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय उत्तर प्रदेश का है। अपनी क्षमताओं का का पूरा लाभ उठाते हुए देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार यूपी बनेगा। इस दिशा में किसी भी देरी या लापरवाही की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी की क्षमताओं के अनुरूप मुख्यमंत्री ने सेक्टरवार अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति तय की है। उन्होंने इस बड़े लक्ष्य के लिए पांच वर्ष की समयसीमा निर्धारित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा। शुक्रवार को प्रदेश के आय-व्यय और दस खरब डालर अर्थव्यवस्था से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने समीक्षा की और निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण सेक्टरों पर फोकस करें। इनमें कृषि, धार्मिक पर्यटन, विनिर्माण, आईटी और आईटीईएस हैं। इसके अलावा ऊर्जा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, फूड प्रसेसिंग, एमएसएमई आदि सेक्टरों पर भी विशेष फोकस करने की जरूरत पर बल दिया। अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश के बड़े महानगरों को अलग-अलग सेक्टरों के हब के रूप में विकसित करने की योजना है। इसी क्रम में लखनऊ को देश का पहला आर्टिफिशियल सिटी बनाने की तैयारी है। प्रदेश को ग्रीन एनर्जी का हब बनाने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर ट्रेड शो का आयोजन बड़े स्तर पर होना चाहिए। इसमें शामिल होने वाले कारोबारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए तैयारियों को मुकम्मल कर लें। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए कामकाज में पारदर्शिता लाएं। ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग करें। किसी भी प्रकार की देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed