{"_id":"60ded5088ebc3e0a360922a9","slug":"cm-gave-a-big-order-on-up-unlock-multiplex-cinema-halls-gyms-and-sports-stadiums-will-be-able-to-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी अनलॉक: खुल सकेंगे मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल व जिम और स्टेडियम, हेल्थ एटीएम पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी अनलॉक: खुल सकेंगे मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल व जिम और स्टेडियम, हेल्थ एटीएम पर विचार
Fri, 02 Jul 2021 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड महामारी की नियंत्रित होती स्थिति को देखते हुए पांच जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति होगी।
विज्ञापन
सिनेमाहॉल में सफाई करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पांच जुलाई से मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, जिम व स्पोर्ट्स स्टेडियम खुल जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ इनकी गतिविधियों के संचालन की अनुमति होगी। कोविड-19 के कारण सिनेमाघर संचालकों के व्यवसाय पर पड़े असर को देखते हुए इन्हें संचालित करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है। शनिवार व रविवार को सप्ताहांत कोरोना कर्फ्यू पहले की तरह ही लागू रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-9 की बैठक में अधिकारियों को 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, जिम और स्टेडियम का संचालन शुरू किए जाने की अनुमति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण प्रभावी रूप से नियंत्रित है। संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। साथ ही कोविड संक्रमण के नए मामले भी रोजाना कम हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि कोविड की वजह से सिनेमाघर संचालकों के व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है। उनकी जरूरतों व समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि पांच जुलाई से कोविड प्रोटोकॉल के साथ मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर, जिम व स्टेडियम खोले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को सप्ताहांत कोरोना कर्फ्यू यथावत रहेगा। इसमें अभी किसी तरह की छूट देने का फैसला नहीं हुआ है। इसी तरह रात नौ बजे के बाद आंशिक कोरोना कर्फ्यू भी पहले की तरह प्रभावी रहेगा। शासन की ओर से जल्द ही 5 जुलाई से दी जाने वाली रियायतों के संबंध में गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन
● प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम है। हर दिन ढाई लाख से अधिक कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर एक फीसदी से भी कम हो चुकी है। विगत दिवस विगत 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए, इसी अवधि में संक्रमण के 133 नए मामले आये हैं, जबकि 228 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 83 लाख 82 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 81 हजार 208 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
● प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में गांवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों "हेल्थ एटीएम" की स्थापना पर विचार किया जाए। इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं। इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाए। इस संबंध में यथाशीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।
● प्रदेशवासियों को बहुत जल्द पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उपहार मिलने जा रहा है। जुलाई, 2018 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब इसके निर्माण की प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है। एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर के विकास की कार्ययोजना भी तैयार की जाए।
● राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व, घरौनी और वरासत अभियान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाए। इन कार्यक्रमों ने आमजनमानस को बड़ी सुविधा प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है। कोविड के कारण निराश्रित हुई महिलाओं को अभियान चलाकर उत्तराधिकार लाभ दिलाया जाए। शहरों तथा गांवों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय महिलाओं को ही सौंपी जाए।