{"_id":"583d6f614f1c1b0e1ede5ec9","slug":"cm-akhilesh-yadav-tweets-about-badminton-champion-suhas-ly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिले बैडमिंटन चैम्पियन, अखिलेश बोले- सुहास पर है गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मिले बैडमिंटन चैम्पियन, अखिलेश बोले- सुहास पर है गर्व
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Nov 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
सीएम से मिलने पहुंचे सुहास
- फोटो : amar ujala
एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल लाने वाले आजमगढ़ के डीएम सुहास एलवाई ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
उनसे मिलने के बाद सीएम ने ट्वीट करके विजेता सुहास की तारीफ की और लिखा, ‘एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले आजमगढ़ के डीएम सुहास एलवाई पर हमें फख्र है।’
विज्ञापन
बता दें कि डीएम सुहास ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।
मंगलवार सुबह वह लखनऊ पहुंचे तो अमौसी एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। 30 नवंबर को वह आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां भी उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन