फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh yadav rally in barabanki

बेनी पर अखिलेश का वार, कमाल के षडयंत्रकारी हैं, पिता से ही करा दिया झगड़ा

Sat, 18 Feb 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Feb 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
cm akhilesh yadav rally in barabanki
अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार में झगड़ा कराने के लिए सांसद बेनी प्रसाद वर्मा पर निशाना साधा। कहा, वे कमाल के नेता हैं। मेरे पिता से ही मेरा झगड़ा करा दिया। उनका बेटा एक बार हमसे मिल लेता तो हम भी उनके परिवार में झगड़ा करा देते।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए बेनी प्रसाद वर्मा पर हमला बोला। कहा, अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए हम बाप-बेटे में झगड़ा करा दिया। हमने पड़ोस से टिकट दिया था और जिताने का वादा भी किया था। पर वे जिद करते रहे।
विज्ञापन


बुजुर्गों का सम्मान है पर बुरे दिन में साथ देने वाले का हम टिकट कैसे काट देते। सीएम ने कहा कि बुआ और भाजपा के खेल को कोई समझ नहीं सकता। आप लोगों ने चूक की तो वे फिर रक्षाबंधन मनाने लगेंगी। कहा कि दो युवाओं का गठबंधन देश की राजनीति बदलने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी शहर, दरियाबाद व हैदरगढ़ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। प्रचार के आखिरी दिन धुंआधार मीटिंगों में अपनी उपलब्धियां गिनाईं तो गरीबों, किसानों के लिए काम करने का संकल्प लिया।

'पुलिस वालों के मेरे पाले में खड़ा कर दिया'

cm akhilesh yadav rally in barabanki
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे हमसे झगड़ा करना चाहते हैं। दंगल में भी जोड़ीदार पहलवानों को लड़ाया जाता है। पर मोदी ने थाने में सपा के गुंडों का हुक्म चलाने की बात कहकर पुलिस को हमारे पाले में भेज दिया है।

मोदी ने अच्छे दिन वाला एक भी काम किया हो तो बता दें। हमने तो नोटबंदी में भी दो लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये दिए। हमारी सरकार बनी तो सबको समाजवादी पेंशन मिलेगी। किसानों का कर्ज माफ होगा।

रामनगर की सभा में अखिलेश ने बेनी प्रसाद वर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि बेटे को टिकट न देने पर मुझे पार्टी से निकलवा दिया गया। हमने तो 35 विधायक देकर सम्मान दिलाया था पर वे एक सीट पर नहीं मानें। जिस साइकिल ने उन्हें सम्मान दिलाया अब उसे हराने में साजिश कर रहे हैं।

इस लड़ाई में हमारी मदद करना। क्षेत्र के  सारे विकास की जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने बुढ्वल चीनी मिल शुरू कराने का भरोसा दिलाया। कहा, किन्हीं कारणों से नहीं चली तो नई चीनी मिल स्थापित होगी।

बुआ व भाजपा के खेल को नहीं समझ सकता कोई

cm akhilesh yadav rally in barabanki

सीएम ने कहा कि आप लोगों ने बुआ को सुन लिया होगा। कह रही हैं कि विपक्ष में बैठूंगी... मतलब पहले ही हार मान ली।

पर बुआ और भाजपा के खेल को कोई समझ नहीं सकता, उनसे होशियार रहना। नकदी लेकर टिकट देती हैं और नकदी लेकर कौन सा फैसला लेती हैं, उससे बचना है।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में साइकिल बढ़ी थी। दूसरे में रफ्तार तेज हुई और तीसरे में इतना दौड़ा दो कि सब पीछे छूट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed