फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Akhilesh Yadav praises his govt work.

'सपा सरकार के कामों का नहीं कर सकता कोई मुकाबला'

Sat, 30 Jan 2016 03:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jan 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh Yadav praises his govt work.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सड़क, बिजली, पानी सहित हर क्षेत्र में बहुत काम किया है। सपा सरकार के कामों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। अल्पसंख्यक कैसे पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ें, इसके लिए भी सरकार ने बहुत काम किया है।

विज्ञापन


सरकार ने बड़ी संख्या में आईटीआई, पॉलीटेक्निक के साथ ही यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग कॉलेज व मेडिकल कॉलेज खोले हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ महोत्सव में आयोजित मुशायरे में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजधानी लखनऊ में भी बहुत काम किया है। यहां कैंसर इंस्टीट्यूट और एक हजार बेड का हॉस्पिटल बन रहा है। मेट्रो बन रही है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बन रहा है।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ लोगों को सहूलियतें बढ़ेंगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आने वाले समय में लखनऊ अन्य प्रदेशों की राजधानियों को पीछे छोड़ देगी।

सरकार ने उर्दु को रोजगार से जोड़ा

CM Akhilesh Yadav praises his govt work.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रोजगार की जरूरत है। सरकार के तमाम काम नौकरी व रोजगार बढ़ाने के लिए हो रहे हैं। इससे पहले लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उर्दू को रोजगार से जोड़ने का काम किया है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

उर्दू एकेडमी खोलेगी उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया इंस्टीट्यूट

उप्र उर्दू एकेडमी उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया इंस्टीट्यूट खोलेगी। यह घोषणा उर्दू एकेडमी के चेयरमैन नवाज देवबंदी ने की। मुख्यमंत्री ने भी इसे हरी झंडी दिखा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसमें पूरा सहयोग देगी।

देवबंदी ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में उर्दू में पत्रकारिता करने की चाह रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां उर्दू में फिल्म व टीवी सीरियल बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गजलें-नज्में गाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को मिलेंगे अवार्ड

CM Akhilesh Yadav praises his govt work.

उप्र उर्दू एकेडमी स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए ‘उत्तर प्रदेश की आवाज’ नाम से एक प्रतियोगिता शुरू करने जा रही है।

एकेडमी के चेयरमैन नवाज देवबंदी ने बताया कि उर्दू की गजलें व नज्में गाने वाले छात्र-छात्राओं को मो. रफी अवार्ड, लता मंगेशकर अवार्ड, जगजीत सिंह अवार्ड व आशा भोसले अवार्ड दिए जाएंगे।

प्रथम पुरस्कार के लिए 51-51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 31-31 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार के लिए 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed