फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM akhilesh targeted on PM modi and mahant.

सीएम अखिलेश ने साधा मोदी और महंत पर निशाना

Thu, 18 Dec 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, संतकबीरनगर Updated Thu, 18 Dec 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
CM akhilesh targeted on PM modi and mahant.

घाघरा नदी पर बने बिडहर घाट पुल का उद्घाटन करने के बहाने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। धर्म परिर्वतन के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि बगल के एक बाबा हैं, जो पहाड़ के पहाड़ी बाबा हैं। जबकि झाडू का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री के सफाई अभियान पर करारा प्रहार किया।

विज्ञापन


भाजपा के लोग चालाक हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है। आगे कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सोच है कि गरीबी मिटाओ तो हर घर में सफाई खुद पहुंच जाएगी। जिसके लिए सपा सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को धनघटा क्षेत्र के बकौली बाग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पांच नए थाने बनाए जाएंगे। मुखलिसपुर में कुआनो नदी पर नया पुल भी बनेगा। एमबीडी बांध को और मजबूत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों को लोहिया आवास दिए जाएंगे। बाढ़ से विस्थापित पांच गांवों के लोगों को एक जगह बसाने के लिए जरुरत पडे़गी तो किसानों से जमीन खरीद कर दी जाएगी। चार गुना मुआवजा देना होगा तो भी सरकार पीछे नहीं हटेगी।

एक लाख फोर्स की भर्ती करेंगे

CM akhilesh targeted on PM modi and mahant.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख फोर्स की कमी है। भर्ती करके खाली जगह भरी जाएंगी। एबुलेंस सेवा की भांति ही पुलिस सेवा भी जनता के लिए सुलभ रहेगी। थाने को गाड़ी और संसाधन मुहैया कराएंगे, इसकी शुरुआत अलीगढ़, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में हो चुकी है।

सीएम ने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यहां की घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जाता है। आगे कहा कि गंगा, गोमती और घाघरा जैसी तमाम नदियों पर पुल निर्माण कार्य शुरू कराए गए हैं। 2016 तक पुलों का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार चुनाव में किए गए वायदों को एक-एक करके पूरा करने के प्रति संकल्पित है। विधायक निधि से गंभीर बीमारी से ग्रसित रोगी को 25 लाख दिए जाने की सुविधा है। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य निधि से भी कैंसर आदि से पीड़ित मरीजों की मदद की व्यवस्था है।

प्रदेश के 40 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। सपा के कार्यकाल में प्रदेश में सबसे ज्यादा बैंक खाते खुले हैं। 3000 बैंकों की शाखाएं खुलीं, जिससे लोगों को नौकरी मिली। सड़के चौड़ी हुई है। दिल्ली से लखनऊ को जोड़ने के लिए योजना शुरू की गई है।

जनता भाजपा से रहें सावधान

CM akhilesh targeted on PM modi and mahant.

सीएम ने अयोध्या और मथुरा में मूर्ति चोरी की घटना का जिक्र किया और कहा कि जांच में मामला उजागर होने पर हल्ला मचाने वाले चुप हो गए। भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले चालाक हैं। उनकी बातों में आने की जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के हित को देखते हुए विकास कार्य कराए हैं। मंडी और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में नई योजनाएं लागू की गई हैं। कामधेनु और डेयरी योजना पर भी काम किया जा रहा है। उप चुनाव में जनता ने सपा को तरजीह दी है।

सरकार जनता के विकास और सुविधाएं देने में पीछे नहीं हटेगी। 2016 तक गांव में 16 और शहर में 20 से 24 घ्ंाटे बिजली दी जाएगी। प्रदेश में नौ पर्यटन स्थल चिन्हित किए गए हैं। जहां विकास कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed