फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh speaks on bundelkhand development

सीएम अखिलेश ने बताया, इस बार क्या होगी उनकी जीत की वजह

Thu, 31 Mar 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Mar 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh speaks on bundelkhand development
लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सीएम का वादा - फोटो : amar ujala
कुछ खामियों के चलते साड़ी वितरण योजना रोकनी पड़ी। इसकी जगह समाजवादी पेंशन दी जा रही है। हमारी जीत की वजह समाजवादी पेंशन बनेगी। पेंशन पा रही महिलाएं हमारा पूरा साथ देंगी। 
विज्ञापन


ये बातें यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान कहीं। सीएम अखिलेश ने महोबा के पॉलीटेक्नीक मैदान में समाजवादी राहत सामग्री बांटी। उन्होंने ये भी कहा कि देश में कहीं भी इस तरीके से काम नहीं हो रहा है। कोई भी सीएम राहत सामग्री नहीं बांटता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अपने काम से लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे। उन्होंने बुंदेलखंड की जनता से कहा, हम हर तरीके से आपकी मदद करेंगे। साथ ही ये भी कहा कि केंद्र से यूपी का पैसा रिलीज नहीं किया जा रहा लेकिन समाजवादी लोग हमेशा आपके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम अपने काम से लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे

cm akhilesh speaks on bundelkhand development
सीएम ने क‌िया साथ देने का वादा - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने गांव की बुनियादी जरूरतें पूरी की हैं। कहा कि हम लोगों तक पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा डैम बन रहे हैं। यहां पेयजल की कई योजनाएं चल रही हैं। 

मुख्यमंत्री अखिलेश ने किसानों के साथ भी सहानुभ‌ूति जताई, कहा कि किसानों का संकट हम समझते हैं। उनकी मदद के लिए सपा सरकार खड़ी है। उन्होंने विरोधियों की आलोचना करते हुए कहा कि विरोधी हमारा विकास नहीं देखते बस कानून व्यवस्था की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed