फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh pomises for good education system in up.

जानें, शिक्षकों की नौकरी पर क्या बोले अखिलेश

Sat, 20 Dec 2014 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh pomises for good education system in up.

सीएम अखिलेश यादव ने यूपी से अच्छी शिक्षा व्यवस्था, सड़क, बिजली, अस्पताल और पानी सहित कई वादे किए। उन्होंने कहा कि ये वादे वह अगले तीन साल में पूरे कर देंगे।

विज्ञापन


अखिलेश 150 राजकीय हाईस्कूल भवनों के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। समारोह में शिक्षा की बेहतरी के लिए अपना खास योगदान देने वाले 9 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सीएम अखिलेश ने सम्मान पाने वाले शिक्षकों को बधाई दी साथ ही शिक्षक के रोल को अहम बताया।
विज्ञापन


सीएम बोले, मैंने कई बार महसूस किया है कि बचपन में टीचर जो बच्चे को सिखा देता है बच्चा जीवनभर उसे ही सच मानता रहता है। हमारे देश को अच्छे टीचर्स की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक लोमड़ी की कहानी सुनाते हुए एक अच्छे गाइड के रोल को समझाने की कोशिश की। कहा कि इंसान की सफलता के पीछे एक अच्छे टीचर का बहुत बड़ा रोल होता है। टीचर्स ही छात्रों का भविष्य संवारते हैं इसलिए शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

नकलचियों को होगी नौकरी में दिक्कत

cm akhilesh pomises for good education system in up.

अखिलेश ने नकल करने और कराने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया, जब मैं लोकसभा सांसद था तो मैंने परीक्षा केंद्रों के बाहर अपनी आंखों से देखा कि कैसे नकल माफिया बच्चों को नकल कराने परीक्षा केंद्रों के बाहर इकट्ठे रहते थे।

उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में जब नौकरियां प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर मिलेगी तो इन नकलचियों को दिक्कत होगी।

सीएम ने बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि यूपी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे है। यहां शिक्षा तो पूरी हो जाती है ‌लेकिन वक्त पर रोजगार नहीं मिलता।

यहां नौकरियां नहीं हैं, सरकार इस ओर भी प्रयास कर रही है। अखिलेश ने बताया कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है लेकिन इसके लिए उसे मार्केटिंग का भी सहारा लेना पड़ रहा है।

अखिलेश ने शिक्षा मंत्री महबूब अली को बधाई दी और यूपी की जनता से वादा कि अगले तीन साल में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और बेरोजगारी सहित सभी समस्याओं का समाधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed