फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh motivates students in amar ujala medhavi samman samaroh

बोले अखिलेश, ‘हमसे नहीं चीफ सेक्रेट्री साहब से पूछिए कि वो किस बेंच पर बैठते थे’

Tue, 14 Jun 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jun 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh motivates students in amar ujala medhavi samman samaroh
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
अब्दुल कलाम जैसे साधारण लोग देश के राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने बिल्कुल सही कहा था, कभी-कभी लास्ट बेंच पर बैठने वाले भी कमाल करते हैं। अब ये बात आप लोग हमसे मत पूछिएगा कि किस बेंच पर बैठते थे। ये बात आपको चीफ सेक्रेटरी साहब से पूछनी चाहिए क्योंकि वह सीनियर आईएएस अफसर हैं। ये बातें सीएम अखिलेश ने अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह के दौरान बच्चों से कहीं।
विज्ञापन


लखनऊ के इंदिरा प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम अखिलेश ने कहा, राजनीति तो लास्ट ऑप्शन होता है। मैंने किसी स्टूडेंट से आज तक नहीं सुना क‌ि वह नेता बनना चाहता है। 
विज्ञापन


केवल पढ़ाई हो और अनुभव के साथ दूसरे हुनर न हों तो भी बेकार है। यूपी बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड है। करीब सवा करोड़ बच्चों ने यूपी बोर्ड पास किया है। सरकार के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। हमें गर्व है कि सबसे युवा देश भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसा कि चीफ सेक्रेट्री साहब ने कहा कि बहुत से बच्चों को पता ही नहीं कि वे आगे क्या करना चाहते हैं। इसक‌े लिए उनको करियर काउंसलिंग दी जानी चाहिए। 

अगर देश में कलाम साहब का नाम लिया जाए जरा सोचिए कि वो कहां से कहां पहुंच गए। कलाम साहब के साथ और भी लोग हैं जिन्होंने गांव में रहकर नाम कमाया। अगर किसी ने लिंकन के बारे में पढ़ा होगा तो जानता होगा कि हर मोड़ पर असफलता देखने के बाद वह ताकतवर देश के राष्ट्रपत‌ि बन गए।

रामदेव ने योग के साथ आटा भी पैक कर द‌िया

cm akhilesh motivates students in amar ujala medhavi samman samaroh
मेधावी सम्मान समारोह में सीएम अख‌िलेश

मैं बच्चों से कहना चाहूंगा कि अगर वो इन लोगों से प्रेरणा लेंगे तो उन्हें दुनिया की कोई ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती है।

सीएम अखिलेश ने लखनऊ के बारे में कहा कि ये भाषा और तहजीब का देश है और आने वाले समय में लखनऊ देश का सबसे अच्छा शहर होगा। 

अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि सबसे पहले हमने लैपटॉप बांटा और आसपास के राज्य हमारी मदद करके लैपटॉप बांट रहे हैं। सपा ने इसलिए लैपटॉप दिया कि वे डिजिटल डिवाइड में न फंसकर लैपटॉप का सही इस्तेमाल करें।

मेट्रो, मेदांता, एक्सप्रेस वे और मंडियों से सभी को फायदा होगा। मंडियों से सब्जियां और आटा मिलने में सहूलियत होगी। सीएम ने कहा कि ये ऐसा दौर है जब सबसे ज्यादा पैक्ड आटा बिक रहा है। इससे पहले इतना पैक्ड आटा नहीं बिकता था। मुझे खुशी इस बात की है कि बाबा रामदेव ने तो योग के साथ आटा भी पैक कर दिया। 

सीएम अखिलेश ने कहा कि अमर उजाला ने बच्चों को लखनऊ का भ्रमण करवाया जिसमें बच्चों ने इमामबाड़ा और भूलभुलैया देखे होंगे। इसमें दिखा होगा कि चार दरवाजे दिखेंगे जिसमें एक ही दरवाजा सही है और तीन गलत। जीवन में भी तीन गलत दरवाजों को छोड़कर सही दरवाजे को पकड़ना होगा तभी सफलता मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed