फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh meets ram naik

24 घंटे के अंदर दो बार मिले राज्यपाल और सीएम

Thu, 02 Jul 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Jul 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh meets ram naik

यूपी के सीएम और राज्यपाल के बीच रिश्ते कैसे हैं इसका अंदाजा 24 घंटे के अंदर उनकी दो मुलाकातों से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


राजनीतिक तौर पर आरोप और कटाक्षों के बावजूद यूपी के सीएम अखिलेश यादव और गवर्नर राम नाईक के बीच रिश्तों में न सिर्फ गर्माहट बनी हुई है बल्कि रिश्तों में और भी गर्मी आती जा रही है।

24 घंटे के भीतर सीएम अखिलेश यादव और राज्यपाल राम नाईक ने दो बार मुलाकात की। पहली मुलाकात के मायने तो साफ थे लेकिन सीएम आज राज्यापाल राम नाईक से क्यों मिलने गए यह साफ नहीं हो सका।
विज्ञापन


1 जुलाई को सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन था। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक प्रोटोकॉल तोड़ते हुए सीएम से देर शाम मिलने पहुंचे। राज्यपाल ने सीएम के सरकारी आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं झांसी से एक सरकारी कार्यक्रम से लौटने के बाद गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव गवर्नर राम नाईक से मिलने राजभवन पहुंचे। राजभवन में सीएम लगभग आधे घंटे तक रहे।


जब वह उनसे मिलकर बाहर पहुंचे तो पत्रकारों की ओर से उनके कई सवाल दागे गए। सीएम किसी भी प्रश्न का उत्तर दिए बिना मुस्कुरा कर चले गए।

राजनीतिक गलियारों में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एमएलसी के लिए अखिलेश ने जो नाम सुझाए हैं उन्हीं नामों की पैरोकारी करने के लिए संभवतः सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed