ग्राम रोजगार सेवकों को सीएम अखिलेश ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाया मानदेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय 3630 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया है।
वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा बहुओं की मांगों पर विचार करने के लिए आयोग या कमेटी का गठन किया जाएगा।
यह आयोग या कमेटी इनकी मांगों के सभी पहलुओं का परीक्षण कर डेढ़ महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। ग्राम रोजगार सेवकों के नियमितीकरण व अन्य मांगों पर भी आयोग या कमेटी की सिफारिश के बाद फैसला किया जाएगा।
लंबे समय से कर रहे थे आंदोलन
ग्राम रोजगार सेवक मानदेय बढ़ाने व नियमितीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर ग्राम रोजगार सेवकों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बातचीत की और मानदेय बढ़ाने की मांग स्वीकार करते हुए इसका एलान कर दिया।
सीएम ने बताया कि इस फैसले पर जल्द से जल्द अमल के लिए अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं।