फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh inaugurates hausla yojna in sravasti

नाराज सीएम बोले, कितना भी पैसा खर्च हो शिक्षा के हालात सुधारेंगे

Fri, 15 Jul 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Jul 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh inaugurates hausla yojna in sravasti
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala bureau

बेस‌िक श‌िक्षा पर बहुत पैसा खर्च क‌िया जा रहा है फ‌िर भी बच्चे ह‌िंदी तक नहीं पढ़ पाते। दुख इस बात का है क‌ि बच्च‌ियों को पढ़ना तक नहीं आता है। इनको जो रटाया गया है मेरे सामने वही बोल रही हैं। मैंने इनसे कहा क‌ि कुछ पढ़कर सुना दो तो 11 में से स‌िर्फ एक बच्ची ह‌िंदी पढ़ पाई। हर साल बेस‌िक श‌िक्षा पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं और बच्चो को पढ़ना तक नहीं आता। 

विज्ञापन

 

ये बातें सीएम अखिलेश यादव ने श्रावास्ती में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। सीएम अख‌िलेश ने यूपी की बेस‌िक श‌िक्षा पर बेहद दुख जताया और कहा क‌ि हालात सुधारने के ल‌िए श‌िक्षा पर क‌ितना भी पैसा खर्च करना पड़े करेंगे। सीएम शुक्रवार को श्रावस्ती के मोतीपुर कला गांव में हौसला योजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 69 करोड़ 42 लाख की योजनाओं में कई का शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने कहा, मैं ज‌िन बच्चों से म‌िला उनमें मुझे सबसे ज्यादा वो बच्चा अच्छा लगा ‌ज‌िसने सबसे ज्यादा काजल लगाया था। बच्चों की आंख में काजल अच्छा लगता है, किसी की आंख में काजल अच्छा लगता है लेकिन कोई काजल लगाकर निकल जाए तो वो अच्छी बात नहीं है। हमारे चीफ सेक्रेट्ररी साहब को एक इंजीनियर ने काजल लगाने की कोशि‌श की थी। हमने चीफ सेक्रेटरी साहब को पूरी आजादी दे दी है कि वो उस अधिकारी के खिलाफ जो चाहें कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें क‌ि हौसला योजना से जिले की 28236 गर्भवती महिलाओं के साथ अति कुपोषित बच्चों को सीधा लाभ होगा। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एमडीएम मेन्यू के तहत भोजन के साथ सप्ताह में दो दिन दही व अति कुपोषित बच्चों को एमडीएम भोजन के साथ माह में आधा किलो देशी घी भी दिया जाएगा।

‘बुआ की पार्टी’ पर कसा तंज

cm akhilesh inaugurates hausla yojna in sravasti
फाइल फोटो

सीएम अखिलेश ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ का नाम न लेते हुए उन पर निशाना साधा। कहा, रंग और कपड़े बदलकर बाबा धोखा दे रहे हैं। गोरखपुर में एम्स हम दे रहे हैं और बाबा बता रहे हैं एम्स वो बनवा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा, बीजेपी ने अच्छे दिन का वादा किया इसलिए जनता ने वोट दिया। उन्होंने कहा, बीजेपी के लोग जहर और झूठ फैला रहे हैं।

उन्होंने बसपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, एक हमारी बुआ जी की पार्टी है जिसने पत्थरों पर पैसा खर्च किया। सरकारी पैसे से हाथी लगवा दिए। 9 साल से जो हाथी खड़े थे वो खड़े हैं और जो बैठे थे वो बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने लोगों की सबसे ज्यादा मदद की। कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि प्राइमरी स्कूलों की पढ़ाई बेहतर करने के लिए हमें जितना भी पैसा खर्च करना पड़ेगा हम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed