{"_id":"582fe8fe4f1c1bf23c8ffce1","slug":"cm-akhilesh-inaugurates-dial-100","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने लॉन्च की यूपी-100 परियोजना, 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने लॉन्च की यूपी-100 परियोजना, 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, तस्वीरें
Sat, 19 Nov 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 Nov 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बहुप्रतीक्षित परियोजना यूपी-100 योजना का उद्घाटन किया। योजना लॉन्च होने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर पुलिस शहरों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में मदद के लिए पहुंचेगी।
एक बार में काम करेंगी 600 फोन लाइन
2 of 7
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
इसके तहत पुलिस 24 घंटे और सातों दिन जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। परियोजना को सबसे पहले 11 जिलों में लॉन्च किया जा रहा है।
3 of 7
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
इसके बाद हर हफ्ते 20 से 22 जिलों में यह परियोजना शुरू की जाएगी। 15 दिसंबर तक सभी जिलों को परियोजना के दायरे में शामिल कर लिया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बताया कि परियोजना के जरिए सूबे की 22 करोड़ जनता को लाभ मिलेगा। यूपी-100 कॉल सेंटर में सभी लड़कियों को नियुक्त किया गया है क्योंकि माना जाता है कि वह पुरुषों की अपेक्षा सौम्यता से बर्ताव करती हैं। सीएम अखिलेश ने बताया कि कई बार शिकायतें मिलीं की फोन उठाने वाले ठीक से जवाब नहीं देते, इसी बात का ध्यान रखते हुए लड़कियों और महिलाओं को नियुक्त करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
जनता की सुरक्षा के लिए बनी इस योजना में एक रुपये प्रति व्यक्ति एक माह का खर्च है। इसके अत्याधुनिक कॉल सेंटर में 200 लोगों के बैठने और एक लाख कॉल प्रतिदिन तक रिसीव करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
एक बार में 600 फोन लाइन काम करेगी। आने वाले समय में प्रतिदिन कॉलों की संख्या दो लाख हो जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।