मुख्यमंत्री ने पूछा, बताओ प्रकाश का वेग क्या होता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश की रफ्तार क्या होती है? सर पता नहीं, इस सवाल का जवाब तो बहुत आसान है। आपको पता क्यों नहीं है। ...और मेहनत करो।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़े ही सहज भाव से ये सीख एक मेधावी को दी। मेधावी सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री खासे सरल स्वाभाव प्रतीत हुए।
मुख्यमंत्री का यह जुदा अंदाज देख कैबिनेट मंत्री महबूब अली भी बच्चों की मनुहार टाल नहीं सके। जो भी मोबाइल पकड़ाता उसकी सीएम के साथ फोटो उतारने लगते।
शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ मेधावियों की फोटो उतारने में व्यस्त रहे। बच्चों के बीच में सीएम पहुंचे तो कई ने जिद कर के उनके हाथों फिर से लैपटॉप लिया और मेडल पहने।
मुख्यमंत्री को दिया रेखाचित्र
एटा के छात्र शिवप्रताप सिंह अपने साथ पेंसिल से बनाया हुआ मुख्यमंत्री का एक स्केच लेकर आए थे, जिसको मुख्यमंत्री ने बहुत सराहा। शिवप्रताप ने कहा कि ये रेखाचित्र आप रख सकते हैं, जिसके बाद अखिलेश ने मेधावी की ये भेंट सहर्ष स्वीकार की। इंटरमीडिएट में शिवप्रताप के 94 फीसदी नंबर आए थे। शिवप्रताप एक्टर बनना चाहते हैं।
प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों का आयोजन था और सीएम उनसे बिल्कुल घुलमुल गए।
लैपटॉप देते समय सभी बच्चों से उनके जिले के बारे में पूछते रहे। इसी बीच में अनेक बच्चे जो अपने साथ स्मार्ट फोन लेकर आये थे, उन्होंने जब उनके साथ फोटो कराने का आग्रह किया तो पहले तो माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक विकास श्रीवास्तव ने कुछ बच्चों के फोटो क्लिक किया।
थोड़ी देर में जब विकास श्रीवास्तव व्यस्त हो गए तब, माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने बच्चों के फोन से उनके साथ मुख्यमंत्री की फोटो खींची।
सिक्योरिटी से कहा आने दो बच्चे को
मुजफ्फरनगर से आए मोहम्मद ताबिश का नाम उन बच्चों में नहीं था, जिनको मुख्यमंत्री खुद लैपटॉप दे रहे थे इसके बावजूद वह सिक्योरिटी से भिड़ कर मुख्यमंत्री तक पहुंचने की कोशिश करने लगा।
सिक्योरिटी ने उसको मना कर दिया तो उसने चिल्ला कर मुख्यमंत्री से कहा कि सुरक्षाकर्मी उसको उन तक पहुंचने से रोक रहे हैं। इसके बाद सीएम ने सिक्योरिटी को बच्चे को नहीं रोकने के लिए कहा। इसके बाद में उसने सीएम से ही मेडल पहना। इंटरमीडिएट के छात्र ताबिश के 95.4 फीसदी अंक हैं।