सीएम अखिलेश युवाओं पर मेहरबान, करेंगे लाखों भर्तियां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खूब रोजगार मिलेंगे। 40,000 सिपाहियों की भर्ती का रिजल्ट तैयार है। इतने ही पदों पर फिर भर्तियां होंगी, उसके बाद भी होंगी। सभी विभागों में खाली पदों को भी जल्द भरने के लिए कह दिया गया है।
मंगलवार को रोपनछपरा में शिक्षक दिवंगत भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने 28 मिनट तक सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हजारों शिक्षामित्रों को समाजवादी सरकार ने ही शिक्षक बनाया। नेताजी ने किसान दुर्घटना बीमा योजना शुरू की। सरकार ने इसे पांच लाख कर दिया।
गेहूं और गन्ना किसानों को हमने बेहतर मूल्य दिया। धान खरीद में अभी हम बेहतर नहीं कर पाए लेकिन आगे करेंगे। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, मॉडल कॉलेज खोले जा रहे हैं।
‘गांव में कटिया कनेक्शन से जलाते हैं बिजली’
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहती है 24 घंटे बिजली देंगे पर उसे नहीं पता कि गांव में आज भी कटिया कनेक्शन से बिजली जलती है। हम विद्युत उपकेंद्र खोलकर इसमें सुधार कर रहे हैं। 2016 से गांवों में 16 और शहरों में 22 से 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
सीएम अखिलेश ने यहां कहा कि सलेमपुर को जिला बनाने पर विचार के लिए लखनऊ में विशेष बैठक कर फैसला लिया जाएगा। भागलपुर पुल जल्द ठीक हो जाएगा। गाजीपुर, कानपुर की तर्ज पर रोपनछपरा से गोरखपुर तक मुफ्त में समाजवादी लोहिया बस सेवा शुरू होगी। लैपटॉप का वितरण जारी रहेगा।
किसानों को बेहतर दाम के लिए हाइवे पर मंडियां खोली जाएंगी। कामधेनु योजना में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।