{"_id":"595496d04f1c1b2e278b45ac","slug":"cm-adityanath-disapproved-pradhan-mantri-awas-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आदित्यनाथ को नहीं पसंद आया प्रधानमंत्री आवास, दिए बदलाव के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आदित्यनाथ को नहीं पसंद आया प्रधानमंत्री आवास, दिए बदलाव के निर्देश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मॉडल आवास देखने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एलडीए के डिजाइन में बदलाव के सुझाव दिए हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जियामऊ ये आवास देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
एलडीए और डूडा ने यह मॉडल नगर निगम के जियामऊ में शेल्टर होम में बनाए हैं। मुख्यमंत्री की विजिट से पहले एलडीए के एक अधिकारी ने बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास का एक मॉडल डिजाइन तैयार किया है।
विज्ञापन
यह मॉडल जियामऊ के शेल्टर होम में बनाया गया है। आवास की लागत सात लाख रुपये तक आएगी। इसमें 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी केंद्र सरकार को देनी है। प्रदेश सरकार भी अपनी तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो रूम मॉडल तैयार करने को कहा है। इस मॉडल को फाइनल शेप आवास विभाग देगा।
बता दें कि पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुद 26 जून को इस मॉडल आवास को देखने आना था। ईद की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। हालांकि, इस बीच खुद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और सूडा के निदेशक शैलेंद्र सिंह इसका मुआयना कर चुके हैं।