फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clouds rained with thunder and lightning, the weather became pleasant

Lucknow News: गरज चमक के साथ बरसे बादल, माैसम हुआ सुहाना

Sat, 28 Mar 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Clouds rained with thunder and lightning, the weather became pleasant
बारिश के दौरान गुजरते लोग।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही बादलों की सक्रियता बढ़ी और गरज चमक के साथ विभिन्न इलाकों बूंदाबांदी शुरू हो गई।अचानक इस बारिश से दफ्तर और काम पर निकले लोग भीगते नजर आए। बूंदाबांदी और तेज हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट आई। शाम तक लखनऊमें 2.6 मिमी बारिश रिकार्ड हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को माैसम लगभग शुष्क रहेगा और तापमान में एक बार फिर बढ़त आएगी। वहीं 29 मार्च से एक बार फिर माैसम में बदलाव की आहट है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का तापमान 4.1 डिग्री की उछाल के साथ 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बेमौसम बारिश से फसलों पर संकट

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार, इस अचानक बदले मौसम का सबसे अधिक असर सब्जी, तिलहन और बागवानी फसलों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सिंह के अनुसार, नमी बढ़ने से आम पर भुनगा कीट और दहिया (कवक) रोग का प्रकोप बढ़ेगा। सरसों की फसल, जिसकी लगभग 70 प्रतिशत कटाई हो चुकी थी, बारिश के कारण भीग गई है। इससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होगी और उपज में भी कमी आएगी। तरोई, लौकी, खरबूजा और ककड़ी जैसी बेल वाली फसलों में अधिक नमी के कारण कवक जनित बीमारियां तेजी से फैलेंगी, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। वहीं आलू की खुदाई के दौरान खेतों में जलभराव होने से कंद के सड़ने का खतरा बढ़ गया है।

----------------------


बे-मौसम बारिश से फसल कटाई प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता

नगराम में अचानक हुई बूंदाबांदी से क्षेत्र के खेतों में कटाई के लिए खड़ी तथा पहले से कटी पड़ी गेहूं और सरसों की फसल प्रभावित हो गई। बारिश के चलते मड़ाई का काम पूरी तरह ठप हो गया। बहरौली के किसान इदरीश , सिरौना के श्रीपाल रावत, घोड़सारा के रामसिंह वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अचानक हुई इस बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं और सरसों की फसलों की कटाई और थ्रेसरिंग का कार्य बाधित हो गया है। जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अब मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है जिससे फसलों की उपज को सुरक्षित किया जा सके।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

बारिश के दौरान गुजरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed