फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clouds lay dormant, humidity increased, mercury rose

Lucknow News: सुस्त पड़े बादल, उमस बढ़ी, पारा चढ़ा

Thu, 03 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Clouds lay dormant, humidity increased, mercury rose
हजरतगंज में बुधवार दोपहर हुई बारिश।
लखनऊ। राजधानी में बीते कुछ दिनों से हो रही मानसूनी बारिश और पारे में गिरावट दाैर बुधवार को थम गया। कुछ इलाकों को छोड़ दें आमताैर पर बादल शांत रहे। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री चढ़ गया। बृहस्पतिवार को भी कमोबेश ऐसा ही माैसम रहेगा। माैसम विभाग के अनुसार अब शुक्रवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

बुधवार आसमान में बादलों की माैजूदगी के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहा। दोपहर में हजरतगंज, महानगर और गोमतीनगर विस्तार में कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। शहर के अन्य हिस्से को ये भी नसीब नहीं हुआ। दोपहर बाद उमस भरी गर्मी और बढ़ गई।
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ में
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में वेदर सिस्टम दक्षिणी यूपी की ओर खिसक चुका है। इसी वजह से अवध क्षेत्र में बादलों की सक्रियता घटी है। हालांकि, शुक्रवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश की सौगात मिल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़त के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लखनऊ की हवा का हाल
बुधवार को लखनऊ की औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 के साथ हरे श्रेणी में रही। गोमती नगर और तालकटोरा की हवा गहरे हरे श्रेणी में तो वहीं कुकरैल, अलीगंज, बीबीएयू और लालबाग की हवा हरे श्रेणी में यानी सेहत के लिए अच्छी रही।

गोमतीनगर- 43- गहरा हरा- अच्छा
तालकटोरा- 45 - गहरा हरा- अच्छा
अलीगंज- 63 - हरा- अच्छा
लालबाग- 66- हरा- अच्छा
कुकरैल- 74 - हरा- अच्छा
बीबीएयू- 77 - हरा- अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed