{"_id":"6790ecd8087e9eb6970f7e12","slug":"close-one-of-sitapur-mp-rakesh-rathore-arrested-by-poilce-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: सांसद की आधिकारिक आईडी से हुआ पोस्ट, प्रतिनिधि वसी गिरफ्तार, पूरे परिवार का फोन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: सांसद की आधिकारिक आईडी से हुआ पोस्ट, प्रतिनिधि वसी गिरफ्तार, पूरे परिवार का फोन जब्त
Wed, 22 Jan 2025 06:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:34 PM IST
सार
सीतापुर सांसद राकेश राठौर के प्रतिनिधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सांसद के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से दी गई है।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर के सांसद राकेश राठौर के प्रतिनिधि वसी उल्ला खां को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांसद के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से इस सम्बंध में एक पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
इसमें लिखा है कि मन्नी चौराहा निवासी सांसद के प्रतिनिधि वसी उल्ला खां को शहर कोतवाली पुलिस ने बिना किसी नोटिस के रात करीब 2 बजे जबरन उठा लिया। उनके पूरे परिवार के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे लोनियन पुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार जो अनुपम ऊल रेडीमेड की दुकान का कर्मचारी है, उसे भी उठा लिया गया है। जोकि असंवैधानिक व मानवाधिकार के विरुद्ध है।
विज्ञापन