फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Close one of Rashid Naseem, Himanshu arrested by ED.

शाइन सिटी घोटाला: मास्टरमाइंड राशिद नसीम का करीबी हिमांशु गिरफ्तार, फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किए थे 40 करोड

Wed, 24 Jul 2024 10:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

राशिद नसीम के करीबी प्रयागराज निवासी हिमांशु कुमार ने निवेशकों के 40 करोड़ फर्जी कंपनियों में निवेश किए थे। उसे सात दिन की कस्टडी पर लिया गया है।

विज्ञापन
Close one of Rashid Naseem, Himanshu arrested by ED.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाइन सिटी घोटाले के मास्टरमाइंड राशिद नसीम के करीबी प्रयागराज निवासी हिमांशु कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गहन पूछताछ के बाद लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे सात दिन की कस्टडी रिमांड पर ईडी को देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


ईडी की जांच में सामने आया है कि उसने निवेशकों के 40 करोड़ रुपये को फर्जी कंपनियों श्रद्धा सबूरी इंफ्रा डेवलपर्स, स्कैपर्स रीयलकॉन प्रालि., भाव्या ब्रॉडकॉस्टिंग प्रालि. और रीयलकॉन लिंक आदि में ट्रांसफर किया था। सूत्रों की मानें तो शाइन सिटी कंपनी में राशिद नसीम के करीबी हिमांशु ने निवेशकों की रकम हड़पने के बाद खुद को अलग कर लिया और प्रयागराज में रीयल एस्टेट का कारोबार करने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बड़ा खेला: यहां आबादी से ज्यादा बना दिए जन्म प्रमाणपत्र... आतंकी कनेक्शन के बाद चर्चा में आया ये गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी को केंद्र से मिलेंगे 2.44 लाख करोड़, 72 लाख नए उद्यमी होंगे तैयार, पढ़िए बड़ी घोषणाएं


बीते दिनों शाइन सिटी के निदेशकों, एजेंटों के यहां मारे गए छापों के दौरान हिमांशु के ठिकानों को भी ईडी ने खंगाला था, जहां से मिले कुछ संदिग्ध दस्तावेजों की जांच के बाद उसे सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी के अधिकारियों को शक है कि हिमांशु लगातार राशिद के संपर्क में है और उसकी रकम को संपत्तियों में निवेश कर रहा है। उससे राशिद की बाकी संपत्तियों और कंपनियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

बता दें, शाइन सिटी के खिलाफ पुलिस में दर्ज 554 मुकदमों के आधार पर ईडी ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी अब तक राशिद और अन्य आरोपियों की 160 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुका है। वर्तमान बाजार दर के मुताबिक इनकी कीमत करीब एक हजार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed