फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleaning supervisor's body found soaked in blood in garbage dump, family members created ruckus

Lucknow News: कूड़ाघर में मिला सफाई सुपरवाइजर का लहूलुहान शव, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 21 Jun 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cleaning supervisor's body found soaked in blood in garbage dump, family members created ruckus
शव घर पहुंचने पर जुटी भीड़। - फोटो : शव घर पहुंचने पर जुटी भीड़।
लखनऊ। निशातगंज की पेपर मिल कॉलोनी स्थित लखनऊ स्वच्छता अभियान के कूड़ा घर में संदिग्ध हालात में सफाई सुपरवाइजर राजू (45) की मौत हो गई। उनका लहूलुहान शव पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन के भीतर कूड़ा उठाने वाली मशीन के पास मिला। आरोप है कि दो दिन पहले राजू का वहीं के कर्मचारी अमित से विवाद हुआ था। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए मौके पर हंगामा किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि अमित नाम के एक कर्मचारी की लापरवाही से राजू की जान गई है। राजू को वहां लखनऊ स्वच्छता अभियान के अधिकारियों ने सुपरवाइजर के तौर पर तैनात किया था। आरोप है कि लापरवाही से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी चलाने से राजू उसकी चपेट में आ गए। अमित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। उधर, एलएसए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभय रंजन का कहना है कि राजू उनका कर्मचारी नहीं है। उन्हें किसी ने घटना की जानकारी भी नहीं दी है। राजू चक्का पुरवा, निशातगंज के रहने वाले थे।
विज्ञापन

राजू के बेटे तुषार वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में पापा कूड़ा घर गए थे। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि ट्रांसफर स्टेशन पर उनकी मौत हो गई है। पिता का शव मशीन के पास पड़ा था और उनकी नाक से खून बह रहा था। पैर में भी चोट के निशान मिले हैं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए विसरा और हार्ट को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed