फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cleaning campaign of lucknow nagar nigam starts from 14 may

आज से 72 घंटे का सफाई अभियान शुरू, कहीं कूड़ा है तो इस नंबर पर करें कॉल

Tue, 14 May 2019 02:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
cleaning campaign of lucknow nagar nigam starts from 14 may
नगर निगम - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम ने पूरे लखनऊ में 72 घंटे तक का सफाई अभियान चलाने का फैसला किया है। इस दौरान सार्वजनिक स्थान, सड़कों और गलियों से कूड़ा-मलबा उठाया जाएगा। शहर में पड़े कूड़े-मलबे की जानकारी लोग दे सकें, इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर के साथ मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


अभियान के लिए करीब 400 गाड़ियां और एक हजार से अधिक कर्मचारी काम पर लगाए गए हैं। बुधवार को हाईकोर्ट में सफाई व्यवस्था को लेकर सुनवाई होनी है। इससे पहले नगर निगम ने विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान सार्वजनिक स्थान, सड़कों और गली-मोहल्लों में पड़ा कूड़ा-मलवा उठाया जाएगा। किसी निजी व्यक्ति के प्लॉट या जमीन पर पड़ा कचरा अभियान का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि ऐसे लोगों के खिलाफ निगम एनजीटी के नियमों के तहत कार्रवाई करेगा। उन्होंने शहरवासियों से कंट्रोल रूम पर फोन कर गंदगी की शिकायत करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतें दूर करने को अलग से गाड़ियां

cleaning campaign of lucknow nagar nigam starts from 14 may
डेमो
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि जो शिकायत या जानकारी शहरवासी कंट्रोल रूम या मोबाइल नंबर पर देंगे उन स्थानों से कूड़ा-मलबा उठवाने को हर जोन में अलग से गाड़ियां रहेंगी। हर जोन के लिए गाड़ियां आवंटित कर दी गई हैं। जोन एक में 9, जोन दो में 14, जोन तीन में 11, जोन चार में 6, जोन पांच में 4, जोन छह में 11, जोन सात में 4 और जोन आठ में चार गाड़ियां रहेंगी।

कूड़ा-मलबा पड़ा है तो यहां करें फोन
 6389300077, 0522-2307780, 2307782, 2307783

नगर निगम ने की नौ हजार सफाई कर्मियों की हदबंदी

cleaning campaign of lucknow nagar nigam starts from 14 may
डेमो - फोटो : डेमो

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियेां की हदबंदी की रिपेार्ट तैयार कर ली है। इसे बुधवार को हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के तहत एक कर्मचारी को 45 से 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में सफाई का काम करना होगा।

उसी को आधार मानकर हदबंदी का काम किया गया है। नगर निगम में नियमित, संविदा और कार्यदायी को मिलाकर करीब नौ हजार सफाई कर्मचारी हैं। नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर सफाई कर्मचारियेां की हदबंदी कर दी गई है। सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर कोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं उन पर अमल किया जा रहा है। हदबंदी के बाद अब शहरवासी यह जान सकेंगे कि उनके गली या सड़क पर किस सफाई कर्मचारी की ड्यूटी है।

गृहकर कैश काउंटर पर न बैठने वाले पर होगी कार्रवाई

cleaning campaign of lucknow nagar nigam starts from 14 may
डेमो
गृहकर कैश काउंटर पर न बैठने वाले नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई का आदेश दिया है। इसको लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास ने सोमवार को नगर आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है। उसके बाद नगर आयुक्त ने जोन एक के जोनल अधिकारी व कर अधीक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

ड्यूटी लगाए जाने के बाद भी नगर निगम के कर्मचारी गृहकर कैश काउंटर पर नहीं बैठते हैं। इस कारण दो कैश काउंटर होने के बाद भी एक बंद रहता है। इससे गृहकर जमा करने आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के बाद नगर आयुक्त ने निर्देश भी दिए उसके बाद भी कर्मचारी नहीं सुधरे। 

इसे लेकर अमर उजाला ने सोमवार को समाचार प्रकाशित किया, जिसका संज्ञान लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने नगर आयुक्त को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने जोनल अधिकारी नरेंद्र वर्मा, कर अधीक्षक राजेश सिंह और कुलदीप अवस्थी से स्पष्टीकरण तलब किया है कि वह कौन कर्मचारी हैं जो मनमानी कर रहे हैं और कैश काउंटर पर नहीं बैठते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed