फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cleaners stage protest at KGMU

Lucknow News: केजीएमयू में सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jun 2026 03:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
Cleaners stage protest at KGMU
लखनऊ। केजीएमयू में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कुलसचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कुलसचिव पर संविदा सफाईकर्मियों का न्यूनतम वेतन वृद्धि लागू करने में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने न्यूनतम वेतन वादा किया है। केजीएमयू कार्यपरिषद ने भी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके बावजूद वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

केजीएमयू में संविदा पर करीब 1200 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात हैं। शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया। इससे केजीएमयू में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। वार्ड से लेकर परिसर में तमाम जगह गंदगी फैली रही। इसकी वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गंदगी के बीच कई विभाग में डॉक्टरों ने राउंड लिया। कर्मचारियों ने कहा कि काम लगातार बढ़ रहा है लेकिन, वेतन में वृद्धि नहीं हुई है। हंगामा और बवाल बढ़ता देख कुलसचिव कार्यालय के अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed