{"_id":"6596c53811e38e992304080a","slug":"clean-ayodhya-campaign-in-city-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ अयोध्या अभियान: घर के सामने कूड़ा मिला तो होगी कार्रवाई, जुर्माना लगाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ अयोध्या अभियान: घर के सामने कूड़ा मिला तो होगी कार्रवाई, जुर्माना लगाया जाएगा
Thu, 04 Jan 2024 08:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:21 PM IST
सार
अयोध्या जोन के 12 वार्डों में अब दिन में तीन बार सफाई होगी और घरों के बाहर कूड़ा मिलने पर कार्रवाई होने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में सफाई अभियान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
30 दिसंबर को अयोध्या आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को दुनिया की सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का आह्वान किया था। अमर उजाला ने इसे मुहिम की तरह लिया और जनता व जनप्रतिनिधियों को एकजुट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नतीजा ये रहा कि तीन जनवरी को अशोक सिंघल नगर वार्ड से व्यापक अभियान चलाया गया जिसमें अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या जोन के 12 पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन
इस दौरान शामिल हुए करीब 1500 सफाईकर्मियों ने अयोध्या जोन के वार्डों की गली-गली में सफाई अभियान चलाया।
महापौर ने घोषणा कर दी कि अयोध्या जोन के 12 वार्डों में अब दिन में तीन बार सफाई होगी। वहीं, किसी के घर के सामने कूड़ा मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन