{"_id":"66f17fad1a212f64e0029d40","slug":"classmates-beat-up-a-student-in-a-seat-dispute-lucknow-news-c-13-knp1002-886098-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीट के विवाद में सहपाठियों ने छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीट के विवाद में सहपाठियों ने छात्र को पीटा
Mon, 23 Sep 2024 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। स्कूल में सोमवार को सीट पर बैठने के विवाद में छात्र की उसके सहपाठियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक, दोपहर दो बजे 12वीं के छात्र का दो सहपाठियों से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। सहपाठियों ने अपने तीन दोस्तों को कॉल कर स्कूल में बुला लिया। कुछ देर में स्कूल पहुंचे किशोरों व दोनों सहपाठियों ने कक्षा में घुसकर छात्र की पिटाई कर दी। इस कारण वहां मौजूद विद्यार्थी सहम गए।
अध्यापकों ने काॅलेज के गेट बंद कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों में दो नाबालिग हैं। इन्हें हिदायत देकर अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मऊ के आदित्य सिंह व आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।