{"_id":"67443cccf88d9b91a60b47aa","slug":"clash-between-two-groups-in-dostpur-thana-in-sultanpur-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बरातियों-घरातियों ने मिलकर आधा दर्जन लोगों को पीटा, पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बरातियों-घरातियों ने मिलकर आधा दर्जन लोगों को पीटा, पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई
Mon, 25 Nov 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर( सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर( सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:31 PM IST
सार
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर हुए विवाद में बरातियों-घरातियों ने मिलकर छह लोगों को पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगापुर भुलिया में सभाराम निषाद की पौत्री की शादी रविवार को थी। बरात बेवाना, अंबेडकरनगर से आयी थी। गांव निवासी विशाल पांडे निमन्त्रण देने गया था तभी किसी बराती से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
बराती व घराती दोनों मिल कर विशाल पांडे को पीटने लगे। गुहार पर ज्यों ज्यों लोग दौडे़ उन्हें पीटने लगे। पिटाई से अखिलेश पांडे, बृजेश पांडे, राजेश पांडे, दिलीप दूबे, अमरजीत पांडे व विशाल पांडे को चोटें आयीं।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को पकड़ कर थाने लाई। विशाल पांडे की तहरीर पर फूलचंद निषाद, सुनील निषाद, राज निषाद, सन्तोष निषाद, बलराम निषाद, विक्रम निषाद, अनुराग निषाद, संजय निषाद निवासी गंगापुर भुलिया व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पंडित तिवारी ने बताया कि घायल हुए लोगों का मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।