फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between SP and BJP activists in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ में मतगणना स्थल के बाहर मारपीट, भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, एक का सिर फटा

Tue, 04 Jun 2024 08:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Jun 2024 08:08 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के मतगणना स्थल के बाहर गेट पर विवाद हो गया। जिसमें भाजपा व सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Clash between SP and BJP activists in Lucknow.
आपस में भिड़े भाजपा व गठबंधन समर्थक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मतगणना के दौरान रमाबाई स्थल के बाहर गेट पर भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के एक कार्यकर्ता पर ईंट से वार कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया। दोनों पक्ष के लोग आक्रामक हो गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर बवाल करने का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिस बल ने मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


मोहनलालगंज सीट के भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर और गठबंधन प्रत्याशी आरके चौधरी के समर्थक मतगणना स्थल पर जुटे थे। पांचवें राउंड की मतगणना के बाद आरके चौधरी काफी आगे चल रहे थे। इसी दौरान मतगणना स्थल के बाहर रमाबाई स्थल के गेट पर नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


सपा पक्ष का आरोप है कि इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ईंट से हमला किया। जिसमें बीकेटी निवासी सपा कार्यकर्ता अंकित यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी। उनके सिर में तीन टांके लगे हैं। एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल भी कराया गया है। अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट में कौशल किशोर के बेटे के शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed