{"_id":"5ea01a738ebc3e904204460e","slug":"clash-between-police-and-people-in-cant-area-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के सदर इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की पुलिस से झड़प व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के सदर इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की पुलिस से झड़प व पथराव
Wed, 22 Apr 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। ये लोग लॉकडाउन में अपने घरों से निकलकर रेलवे क्रासिंग पार कर दूसरे इलाकों में जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ही पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान पथराव होने से पुलिस टीम का एक सिपाही घायल हो गया।
इस दौरान हमला करने वाले उपद्रवी फरार हो गए। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
हालांकि, पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा ने पथराव से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लड़कों की पुलिस से झड़प हुई जिसमें एक सिपाही को चोट लग गई है।
विज्ञापन