फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   clash between doctor and sdm in civil hospital

सिविल अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर-डॉक्टर भिड़े, दो घंटे तक हंगामा, मरीज परेशान

Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
clash between doctor and sdm in civil hospital
सिविल अस्पताल में मौजूद डॉ. अली (बीच में) व डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार (दाएं) - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह डिप्टी कलेक्टर और इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर आपस में भिड़ गए। नौबत हाथापाई तक आई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हजरतगंज कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई, जबकि डॉक्टर ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से किए जाने की बात कही है। वहीं दो घंटे तक इमरजेंसी कक्ष में हंगामे के चलते अफरातफरी मची रही और खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब की है। डिप्टी कलेक्टर (राजस्व) अमित कुमार सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। उस वक्त इमरजेंसी में डॉ. एस अली ड्यूटी पर थे। डॉ. अली का आरोप है कि वह नशे में थे और लड़खड़ा रहे थे। वे सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंचे और घुसते ही सभी मरीजों को बाहर करने के लिए कहा। इसका विरोध किया तो अमित कुमार ने अपशब्द कहे। इसी पर दोनों में कहासुनी शुरू हओ घई।
विज्ञापन


अमित कुमार का आरोप है कि डॉक्टर ने बदतमीजी करते हुए उन्हें अपने कमरे से तत्काल बाहर जाने को कहा। अपना परिचय भी दिया लेकिन डॉक्टर बदसलूकी कर रहे थे। इसी बीच उनके कुछ कर्मचारियों ने गार्डों से हाथापाई शुरू कर दी। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर गई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबके अपने तर्क: अस्पताल प्रशासन से की है लिखित शिकायत

clash between doctor and sdm in civil hospital

डिप्टी कलेक्टर के कारण मरीजों का इलाज मुश्किल हो गया। जिस वक्त वे आए उस वक्त एक हेड इंजरी के पेशेंट का इलाज किया जा रहा था। मरीजों की काफी भीड़ थी। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी इमरजेंसी में घुस आए। जब सुरक्षाकर्मियों बाहर करने की बात कही तो वह बदसलूकी करने लगे और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसकी शिकायत लिखित तौर पर अस्पताल प्रशासन से की गई है। डिप्टी कलेक्टर ने डीएम को फोन करके शिकायत की। इसी के बाद हजरतगंज कोतवाली केस दर्ज कराने गए।

पहले भी ऐसा ही बर्ताव किया था डॉक्टर ने
मामले पर डिप्टी कलेक्टर (राजस्व) व एसीएम चतुर्थ अमित कुमार का कहना है कि अग्निकांड से जुड़े एक मामले में पीड़ित का इलाज सिविल की बर्न यूनिट में हुआ था। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है और चिकित्सकों का बयान दर्ज करने अस्पताल की इमरजेंसी बुधवार को गया था। मौजूद डाक्टरों ने असहयोग किया और बयान दर्ज कराने में आनाकानी की। बाद में होमगार्ड की उपस्थिति को लेकर हंगामा कर झूठा आरोप लगाया। शिवरात्रि पर व्रत रखने के बावजूद नशे में होने का आरोप इसका सीधा प्रमाण है। मामले को तूल देना उचित नहीं। सिविल के डॉक्टर पहले भी बयान लेने पहुंचे एसीएम प्रथम के साथ इसी तरह का बर्ताव कर चुके हैं।

दोनों पक्षों में गलतफहमी से विवाद
सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को गलतफहमी हो गई थी। एक दूसरे को पहचानते नहीं थे। मामले की जानकारी हासिल करने के बाद दोनों पक्षों से तहरीर देने को कहा गया, पर दोनों ने अपनी गलती मानते हुए एक दूसरे से माफी मांग ली और कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद दोनों लोगों को जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed